फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर हुए विवाद के कुछ दिनों बाद बाॅलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने क्षमा मांगी है। गुरुवार को अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस ने मिच्छामि दुक्कड़म पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें एक अनजान व्यक्ति कहता है, "हम सब इंसान है, और गलतियां इंसान से ही होती है।...अगर मैंने कभी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।" बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान पब्लिकली अपनी गलतियों के लिए माफी मांग रहे हों। पिछले पांच सालों में आमिर खान तीन बार माफी मांग चुके हैं।
Aamir Khan: कभी केजीएफ के मेकर्स से तो कभी दर्शकों से, आमिर पिछले पांच साल में तीन बार मांग चुके हैं माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां
ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने नवंबर 2018 में वीडियो रिलीज कर दर्शकों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था, "हमने पूरी कोशिश की, सच में हमने कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी कहीं-न-कहीं हमसे गलती हुई। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई है और उनका हम शुक्रिया अदा करना चाहेंगे। हमें खुशी है कि कुछ लोगों को फिल्म पसंद आई, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं। ज्यादातर लोगों को फिल्म नहीं पसंद आई और हमें इस बात का एहसास है। यकीनन कहीं-न-कहीं हम गलत गए हैं। जो भी गलती हुई है मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।"
केजीएफ के प्रड्यूसर्स से मांगी माफी
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले केजीएफ:चैप्टर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। जब आमिर खान ने इस बात की घोषणा की थी तब उन्होंने कहा था, 'मैं कभी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए ऐसी डेट का चयन नहीं करता हूं जिस दिन किसी दूसरे प्रोड्यूसर की फिल्म रिलीज हो रही है। लेकिन, मैं 'लाल सिंह चड्ढा' में एक सिख की भूमिका निभा रहा हूं, इसलिए हमने अपनी फिल्म को बैसाखी पर यानी 14 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया है। मुझे और मेरी टीम को लगा कि यह रिलीज की सबसे उपयुक्त तारीख होगी। नई तारीख की घोषणा करने से पहले, मैंने निर्माता विजय किरागंदूर, मुख्य अभिनेता यश और केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील से माफी मांगी। मैंने उन्हें समझाया कि 14 अप्रैल 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए एक आदर्श तारीख क्यों है। उन्होंने मुझे समझा और मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा।
बायकॉट ट्रेंड से डरकर बोले आमिर
If I have hurt anyone by any means, I regret it. I don't want to hurt anyone. If someone doesn't want to watch the film, I'd respect their sentiment: Aamir Khan when asked about controversy around his upcoming film Laal Singh Chaddha & calls on social media to boycott it (09.08) pic.twitter.com/iZATYGPE90
हाल ही में आमिर खान से जब उनकी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कहा था, "अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा।"
मिच्छामि दुक्कड़म
वहीं अब आमिर खान ने मिच्छामि दुक्कड़म पर्व पर क्षमा मांगी है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा गुरुवार यानी एक सितंबर को साझा किए गए वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'कल हो न हो' के म्यूजिक से होती। इसके बाद एक व्यक्ति की आवाज आती है, जो यह कहता है, "मिच्छामि दुक्कड़म...हम सब इंसान है, और गलतियां इंसान से ही होती है। कभी बोल से, कभी हरकतों से, कभी अनजाने में, कभी गुस्से में, कभी मजाक में, कभी नहीं बात करने से। अगर मैंने कभी भी तरह से आपका दिल दुखाया है तो मन, वचन, काया से आपसे क्षमा मांगता हूं।" आमिर खान ने इस पर्व पर क्षमा मांगी है।
— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) August 31, 2022