फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर रिलीज हुईं आमिर की ये फिल्में कर चुकी हैं बड़ा धमाका, अब है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की बारी

Thu, 08 Nov 2018 08:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजालान Updated Thu, 08 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
aamir khan best moives which released on diwali special
Aamir Khan - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दिवाली के अगले दिन रिलीज हुई। आमिर खान पहली बार दिवाली के मौके पर फिल्म रिलीज नहीं करने जा रहें हैं बल्कि इससे पहले भी इनकी ये तीन बड़ी फिल्में इस शुभ अवसर पर रिलीज हुई थीं जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने में कामयाब रही थी तो आइए जानते हैं आमिर की इन हिट फिल्मों के बारे में...

aamir khan best moives which released on diwali special
salman and aamir

अंदाज अपना अपना
साल 1994 में हिट हुई आमिर खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' आज भी दर्शकों के लिए एंटरटेन फिल्मों में से एक मानी जाती है। हालांकि फिल्म ने शुरुआती दौर में बॉक्स पर बड़ा कमाल नहीं किया था लेकिन बाद में फिल्म ने कमाई में तेजी से गति पकड़ी थी। फिल्म ने 90 के दशक में 5 करोड़ तक का बिजनेस किया था।  

aamir khan best moives which released on diwali special
Raja Hindustani

राजा हिंदुस्तानी
आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों में साल 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी शामिल हैं। यह फिल्म में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर के अपोजिट करिश्मा कपूर थी जिन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाया था। यह फिल्म दोनों के लिए ब्लॉकबस्टर रही थी। बता दें कि फिल्म की कमाई 43 करोड़ के लगभग थी जो कि उस दौरान बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan best moives which released on diwali special
secret super star

सीक्रेट सुपरस्टार
फिल्म राजा हिंदुस्तानी के बाद कई अरसे बाद आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म में आमिर का कैमियो रोल था लेकिन आमिर के रोल को फिल्म से नकारा नहीं जा सकता क्योंकि फिल्म में आमिर के एक छोटे रोल होने के बावजूद भी फिल्म ने देशभर ही बल्कि विदेशो में भी करोड़ों को बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म ने चीन में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तलहका मचा दिया था। देश की बात करे तो 81 करोड़ की कमाई की थी। 

विज्ञापन
aamir khan best moives which released on diwali special
thugs of hindostan

आखिर में बात करेंगे आज रिलीज हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की जिससे भी आमिर काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। बता दें फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है। फिल्म को धूम  3 के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार है जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ही एक-दूजे के साथ फिल्म करने को लेकर बहुत खुश हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed