फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली पत्नी के प्यार में हद से आगे बढ़ गए थे आमिर खान, अपने खून से लिखी थी चिट्ठी

Sat, 14 Mar 2020 04:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 14 Mar 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special he Wrote Letter From Blood For His First Wife Reena Dutta
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का जन्मदिन 14 मार्च को होता है। आमिर आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता। रीना दत्ता के साथ आमिर खान के कई किस्से भी हैं जो हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको रीना दत्ता और आमिर खान से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 

Aamir Khan Birthday Special he Wrote Letter From Blood For His First Wife Reena Dutta
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter

आमिर खान ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को दिल दे बैठे थे। रीना दत्ता के लिए आमिर की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार उन्होंने रीना के लिए अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। 

Aamir Khan Birthday Special he Wrote Letter From Blood For His First Wife Reena Dutta
Aamir Khan Reena Dutta wedding - फोटो : twitter

आमिर के ऐसा करने पर रीना को काफी गुस्सा आया और उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी बोला था। अलग-अलग धर्म होने की वजह से आमिर और रीना की शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी परेशानियों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपाकर की थी। शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद आमिर और रीना के दो बच्चे हुए। रीना ने बेटी इरा और बेटा जुनैद खान को जन्म दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special he Wrote Letter From Blood For His First Wife Reena Dutta
Aamir Khan & Kiran Rao - फोटो : social media

वहीं फिल्म लगान की शूटिंग के दौरान आमिर खान की जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव आया। फिल्म लगान के सेट पर उनकी मुलाकात किरण राव से हुई। वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार किरण राव से मुलाकात पर आमिर खान ने कहा था कि फिल्म लगान के दौरान किरण बस मेरी टीम का हिस्सा थीं। उस समय वह असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। मैं रीना से तलाक के बाद किरण से मिला। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday Special he Wrote Letter From Blood For His First Wife Reena Dutta
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram

आमिर खान ने आगे कहा कि, 'तलाक के बाद मैं ट्रॉमा से गुजर रहा था। उसी दौरान एक दिन किरण से बातचीत बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।' लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आमिर खान और किरण राव ने साल 2005 में शादी की। वहीं 5 दिसंबर 2011 को सेरोगेसी के जरिए आमिर और किरण राव के घर एक बेटे का जन्म हुआ। इन दोनों के बेटे का नाम आजाद राव खान है।

पढ़ें: सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में दी जानकारी, दर्द के चलते पहुंचे थे अस्पताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed