{"_id":"5e6b44d88ebc3ea7c60cebd6","slug":"aamir-khan-birthday-special-know-about-his-love-story-with-first-wife-reena-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने घर से भागकर की थी पहली शादी, कुछ सालों बाद इस वजह से हुआ था तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने घर से भागकर की थी पहली शादी, कुछ सालों बाद इस वजह से हुआ था तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Aamir Khan Reena Dutta wedding
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 14 मार्च को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। आमिर खान ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2 of 6
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर रीना दत्ता को दिल दे बैठे थे। आमिर की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार तो उन्होंने रीना को अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। आमिर के इस कदम के बाद रीना ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी कहा था।
3 of 6
aamir khan and reena dutta
आमिर और रीना का धर्म अलग था जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी दिक्कतों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
वह बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे। जब शादी का मामला खुला तो आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। शादी के कुछ साल बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया।
विज्ञापन
5 of 6
Aamir Khan Kiran Rao
- फोटो : twitter
आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे । कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं। आमिर और रीना के बीच बात बढ़ती देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।