फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी ऑनस्क्रीन नहीं करते अभिनेत्री को 'किस', वजह बेहद दिलचस्प

Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Ajay Devgn Riteish Deshmukh Fawad Khan Bollywood Actors Who Follows No Kissing Clause
फिल्मों में किसिंग सीन नहीं देते ये अभिनेता - फोटो : Social Media

बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड सीन्स होना आजकल आम बात है। हर फिल्म में एक ना एक किसिंग सीन तो जरूर होता है। लेकिन बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो बोल्ड सीन्स तो दूर की बात किसिंग सीन्स को भी तवज्जों नहीं देते। बॉलीवुड में जहां एक तरफ इमरान हाशमी जैसे स्टार हैं जिन्हें सीरियल किसर का तमगा मिला हुआ है। तो वहीं सलमान खान भी हैं जो नो किसिंग पॉलिसी पर काम करते हैं। केवल सलमान ही नहीं ऐसे और भी कई अभिनेता हैं जो इस पॉलिसी को फोलो करते हैं। इस पैकेज में उन्हीं अभिनेताओं के बारे में बताएंगे।

Salman Khan Ajay Devgn Riteish Deshmukh Fawad Khan Bollywood Actors Who Follows No Kissing Clause
salman khan - फोटो : Social Media

सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान वैसे तो कई रोमांटिक सीन करते हुए नजर आते हैं। उनकी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ खूब रोमांस किया है। लेकिन किसी ने भी आज तक सलमान को अपनी को-एक्ट्रेस को 'किस' करते नहीं देखा। क्योंकि सलमान पारिवारिक फिल्में करना पसंद करते हैं। ऐसे में नो किसिंग पॉलिसी पर हर फिल्म को साइन करते हैं।

Salman Khan Ajay Devgn Riteish Deshmukh Fawad Khan Bollywood Actors Who Follows No Kissing Clause
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन
सलमान की ही तरह अभिनेता अजय देवगन को भी आज तक किसी भी फिल्म में किसिंग सीन करते हुए नहीं देखा गया है। अजय देवगन अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उनकी एक्शन फिल्मों में रोमांस का तड़का नहीं होता। अजय की फिल्मों में भी हेल्दी रोमांस होता है। जो फिल्म को और रोमांचक बना देता है। लेकिन अजय भी सलमान की ही तरह नो किसिंग पॉलिसी पर काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Ajay Devgn Riteish Deshmukh Fawad Khan Bollywood Actors Who Follows No Kissing Clause
riteish deshmukh - फोटो : amar ujala

रितेश देशमुख
सलमान और अजय की तरह अभिनेता रितेश देशमुख भी हैं। रितेश देशमुख ने तो अडल्ट कॉमेडी फिल्म में भी काम किया है। लेकिन उन्होंने भी अपनी इस पॉलिसी को बरकरार रखा है। रितेश ने भी अब तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से किसी में भी किसिंग सीन नहीं किया है। रितेश का मानना है कि 'किस' एक प्राइवेट मूमेंट है और इसे मनोरंजन के लिए पब्लिकली करना सरासर गलत है।

विज्ञापन
Salman Khan Ajay Devgn Riteish Deshmukh Fawad Khan Bollywood Actors Who Follows No Kissing Clause
Ali Zafar - फोटो : social media

अली जफर
सिंगर और एक्टर अली जफर भी फिल्मों में नो किसिंग क्लॉज पर काम करते हैं। अली जफर का कहना है कि वो किसिंग सीन करते समय असहज महसूस करते हैं इसलिए वो किसी भी फिल्म में ऐसे किसी भी सीन को करने से बचते हैं। अली फिल्में करने से पहले ही फिल्ममेकर के सामने ये शर्त रख देते हैं कि वो किसी बी फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed