{"_id":"5c89f413bdec224b9d4f5a6e","slug":"aamir-khan-birthday-special-wrote-letter-from-blood-for-his-first-wife-reena-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"31 साल पहले आमिर खान ने पहली पत्नी रीना को लिखी थी खून से चिट्ठी, पार कर गए थे दीवानगी की हद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
31 साल पहले आमिर खान ने पहली पत्नी रीना को लिखी थी खून से चिट्ठी, पार कर गए थे दीवानगी की हद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
Link Copied
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) 14 मार्च को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान हिंदी सिनेमाजगत के ऐसे हीरो हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर एक्टर बेकरार रहता है। आमिर खान ने 31 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में 'कयामत से कयामत तक' (Qayamat Se Qayamat Tak) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म से आमिर का सितारा ऐसा चमका कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि फिल्मों में डेब्यू से पहले ही आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) को दिल दे बैठे थे।
Trending Videos
2 of 5
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
आमिर की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि एक बार तो उन्होंने रीना को अपने खून से चिट्ठी तक लिख दी थी। आमिर के इस कदम के बाद रीना ने उन्हें दोबारा ऐसा न करने के लिए भी कहा था। आमिर और रीना का धर्म अलग था जिसकी वजह से शादी में काफी दिक्कतें आई थीं। इन सभी दिक्कतों का सामना करते हुए आमिर और रीना ने साल 1986 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Aamir Khan Reena Dutta wedding
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि आमिर और रीना ने अपनी शादी परिवार वालों से छुपा कर रखी। आमिर-रीना की जब शादी हुई, तब रीना स्टूडेंट थीं। वह बाकायदा अपने घर में रहते हुए स्कूल जाती रहीं। आमिर अपनी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की शूटिंग करते रहे। शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। शादी के कुछ साल बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे।
4 of 5
Aamir Khan Preity Zinta
- फोटो : twitter
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं। पानी को सिर ऊपर जाता देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया। इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया। रीना को आमिर के इस फैसले से गहरा धक्का पहुंचा लेकिन वो चाहकर भी कुछ ना कर पाईं और आखिर आमिर ने किरण राव के लिए रीना को तलाक दे दिया। इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ देने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।