सब्सक्राइब करें

असल जिंदगी में भी शाहरुख हैं 'रोमांस के किंग', पत्नी को खुश करने के लिए करते हैं ये सब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 14 Mar 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Gauri Khan says Shahrukh Khan Is More Romantic Than me
Gauri Khan,Shahrukh Khan

बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों 27 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। शादी के बाद ये कपल तस्वीरों में एक साथ बहुत कम ही नजर आता है। लेकिन जब बात आती है एक साथ पार्टीज में जाने की तो शाहरुख हमेशा गौरी के साथ ही नजर आते हैं।

Trending Videos
Gauri Khan says Shahrukh Khan Is More Romantic Than me
srk

दुनिया में मोस्ट रोमांटिक हीरो बन चुके शाहरुख असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद गौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था। गौरी ने एक इंटरव्यू में कहा था- शाहरुख असल जिंदगी में भी बहुत रोमांटिक हैं वह वेलेन्टाइन डे पर मुझे ग्रीटिंग्स और फूलों का गुलदस्ता देते हैं। वह मेरे लिए बहुत प्यारी चीजें करते हैं। मुझे लगता है वह मुझसे कहीं ज्यादा रोमांटिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauri Khan says Shahrukh Khan Is More Romantic Than me
srk
बता दें शाहरुख खान और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। 
 
Gauri Khan says Shahrukh Khan Is More Romantic Than me
srk
शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। 
विज्ञापन
Gauri Khan says Shahrukh Khan Is More Romantic Than me
srk gauri
शाहरुख का कहना है कि वो गौरी से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वो बहुत ही ईमानदार हैं और शाहरुख के साथ उनकी अच्छी पटती है। दोनों आज साथ हैं और बहुत खुश हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed