फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faisal Khan: मुझे कैद किया, पागल घोषित कर दवाइयां दीं, फोन तक ले लिया... आमिर के भाई का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 15 Sep 2022 03:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 15 Sep 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan shocking revelations about family Court case and custody in recent interview
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान के भाई फैसल खान इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 के लिए फैसल खान को अप्रोच किया गया था। हालांकि, फैसल ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे मेरी आजादी बहुत पसंद है। वहीं, अब फैसल ने इंटरव्यू में अपने परिवार और भाई आमिर खान के बारे में कई चौका देने वाले खुलासे किए हैं।

aamir khan brother faisal khan shocking revelations about family Court case and custody in recent interview
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार से नाराजगी के चलते मैंने दूरी बना ली थी। लेकिन, यह बात परिवार वाले समझ नहीं पा रहे थे। उन्होंने मुझे पागल घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, मुझे कैद कर लिया,  कुछ दवाईयां देने लगे और मेरा फोन तक ले लिया। मुझपर निगरानी रखने के लिए आमिर साहब ने बॉर्डीगाड्स तक रखे हुए थे। यानी मुझे पूरी तरह दुनिया से कट कर दिया गया था। कुछ दिनों तक मैंने यह सब सहा। लेकिन जब मुझसे सिग्नेटरी राइट्स लेने की बात आई, तब मैंने विरोध किया। 

aamir khan brother faisal khan shocking revelations about family Court case and custody in recent interview
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैसल ने आगे बताया, परिवार के खिलाफ जाने के बाद मैंने घर छोड़ दिया। मैं अपने दोस्त के पास गया जो पुलिस में था। उसने कहा कि आपके परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल से टेस्ट करवाकर आपको पागल करार करने की कोशिश की है। लेकिन, जब कोर्ट केस होगा तब सरकारी अस्पताल के टेस्ट पर ही विश्वास किया जाएगा। तब मैंने सरकारी अस्पताल से टेस्ट करवाया। कई सालों तक कोर्ट में केस भी चला। लेकिन अंतत: मैं जीत गया। कोर्ट ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि मैं पागल नहीं हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan shocking revelations about family Court case and custody in recent interview
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैसल खान ने आगे कहा, इस दौरान मेरे पिताजी ने मेरा साथ दिया। उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी तो वह अलग रह रहे थे। लेकिन जब कोर्ट केस हुआ और दुनिया को पता चला कि मेरे ऊपर जुर्म ढाया जा रहे है तब पिताजी ने मेरा साथ दिया। 

विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan shocking revelations about family Court case and custody in recent interview
फैसल और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैसल ने बताया कि उनकी कस्टडी को लेकर भी केस चला। फैसल ने कहा, आमिर ने कोर्ट में कहा कि मेरी कस्टडी उन्हें दी जाए, मैं उसका ख्याल रखूंगा। लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता था। मैं खुद उस वक्त तक 18 प्लस हो चुका था। मैं चाहता था कि मैं खुद अपना ख्याल रखूं। अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीयूं। मैंने जज साहब को भी यही बात कही। कुछ वक्त तक यह केस चला और आखिरकार मेरे हक में फैसला आया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed