फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर छोड़कर भाग गए थे आमिर के छोटे भाई, लौटकर आए तो आमिर पर लगाया था भद्दा आरोप

Fri, 07 Jul 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Fri, 07 Jul 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan unknown facts
bobby deol faisal khan
फिल्म 'मेला' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आमिर के साथ साइड रोल में उनके सगे भाई फैजल खान थे। फैजल खान ने साल 1969 में अपनी पहली फिल्म की थी। फिल्म का नाम 'प्यार का मौसम' था। इसमें फैजल ने शशि कपूर के बचपन का रोल किया था। साल 1988 में उन्होंने अपने भाई आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में विलेन का किरदार निभाया था। 
aamir khan brother faisal khan unknown facts
faisal khan
इसके बाद उन्होंने 'जो जीता वो सिकंदर', 'मदहोश' जैसी फिल्में कीं। लेकिन उनका सितारा कभी चमक नहीं पाया। निर्देशकों ने कभी उन्हें लीड रोल में नहीं लिया। अपने पूरे करियर में फैजल ने सिर्फ 6-7 फिल्में ही कीं। सुपर स्टार का भाई होने के बावजूद एक समय ऐसा आया जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं।
aamir khan brother faisal khan unknown facts
faisal khan
फिल्में ना मिलने के बाद फैजल खान गुमनाम हो गए। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा के लिए भुला दिया। लेकिन साल 2007 में वो उस समय चर्चा में आ गए जब उनके घर से भाग जाने की खबर मीडिया में आई। फैजल चुपचाप अपने घर से चले गए थे। पूरा परिवार उन्हें ढूंढने लगा। कुछ दिन बाद वो खुद वापस आए और मीडिया को एक बड़ा बयान देकर चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan unknown facts
faisal khan
उन्होंने अपने भाई आमिर खान पर आरोप लगाया कि आमिर ने उन्हें अपने घर में कैद करके रखा था। उस समय फैजल मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्होंने कहा उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर दवाइयां लेने को मजबूर किया जा रहा था। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में तहलका मच गया था।
विज्ञापन
aamir khan brother faisal khan unknown facts
bobby deol faisal khan
फैजल ने ये भी आरोप लगाया कि आमिर खान उनकी संपत्ति उनसे छीनना चाह रहे थे तभी उन्होंने घर छोड़ दिया था।  इसी बीच ये खबर भी आई कि आमिर खान और उनके पिता ताहिर हुसैन के बीच फैजल को अपने साथ रखने को लेकर विवाद हो गया है। बाद में अदालत ने मानसिक रूप से बीमार फैजल की कस्टडी पिता को सौंप दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed