फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का बढ़ा क्रेज, फिल्म देखने के लिए चीन से भारत आ रहे हैं फैंस

Wed, 24 Oct 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan china fans fly down for his upcoming film Thugs of Hindostan
Thugs Of Hindostan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं ट्रेलर देखने के बाद आमिर खान के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी आमिर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Aamir Khan china fans fly down for his upcoming film Thugs of Hindostan
thugs of hindostan - फोटो : amar ujala
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का इंतजार कर रहे फैंस का ताजा उदाहरण चीन का है। जी हां जब से 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हुआ है तबसे भारत के साथ चीन में भी आमिर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो चीन में आमिर की फैंन फॉलोइंग इतनी है कि वहां के फैंस 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को सबसे पहले देखने के लिए चीन से भारत आ रहे है। 
Aamir Khan china fans fly down for his upcoming film Thugs of Hindostan
thugs of hindostan - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि आमिर खान के फैंस जितने भारत में हैं उतने ही चीन में हैं। उनकी फिल्मों का चीन के फैंस बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। चीन में अब तक आमिर खान की फिल्म पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार को दर्शकों ने न केवल पसंद किया है, बल्कि इन फिल्मों ने चीन में अच्छी खासी कमाई भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan china fans fly down for his upcoming film Thugs of Hindostan
thugs of hindostan - फोटो : amar ujala
बात करें फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की तो इस फिल्म में आमिर खान के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दो खूबसूरत अदाकार फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का गाना 'वाशमल्ले' दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। गाने के वीडियो में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों सुपरस्टार के डांस मूव उनके फैंस और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Aamir Khan china fans fly down for his upcoming film Thugs of Hindostan
thugs of hindostan - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के अलावा आमिर खान गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल में भी नजर आने वाले हैं। बीते दिनों मुगल के निर्देशक सुभाष कपूर पर #MeToo अभियान के जरिए यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसके बाद आमिर ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था। लेकिन अब खबर है इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। इसके बाद आमिर ने फिर से इस फिल्म में काम करने के लिए हां भर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed