फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के सवा दो साल बाद दिखा आमिर का असली जादू, दोस्त के लिए किया ये कमाल कैबरे गाना

Wed, 10 Mar 2021 04:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Mar 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan creates magic in har funn mola full song video for film koi jane naa ali everam ameen haji
आमिर खान, एली अवराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2018 में फिल्मी परदे पर आखिरी बार दिखे आमिर खान का अतरंगी अंदाज फिर से बड़े परदे पर छा जाने को बंद मुट्ठी से बाहर निकल आया है। अपने खासमखास दोस्त अमीन हाजी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘कोई जाने ना’ को सहारा देने के लिए आमिर खान ने फिल्म में जो खास गाना किया है, उसे टी सीरीज ने बुधवार को रिलीज कर दिया। टी सीरीज ने अरसे बाद कोई ओरीजनल गाना रिलीज किया है और रीमिक्स मास्टर के नाम से बदनाम हो चुके तनिष्क बागची ने भी एक बेहतरीन गाना कंपोज किया है।

Aamir Khan creates magic in har funn mola full song video for film koi jane naa ali everam ameen haji
आमिर खान, अमीन हाजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान ब्रांडिंग और मार्केटिंग के उस्ताद तो हैं ही, साथ ही अपने दोस्तों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ठीक ऐसा ही किया उन्होंने अपने दोस्त अमीन हाजी की फिल्म ‘कोई जाने ना’ के लिए। फिल्म में अमायरा दस्तूर और कुणाल कपूर प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं। आमिर खान और अमीन हाजी की दोस्ती फिल्म ‘लगान’ के समय से चली आ रही है।

Aamir Khan creates magic in har funn mola full song video for film koi jane naa ali everam ameen haji
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टी सीरीज ने बुधवार को जो गाना रिलीज किया उसमें आमिर अभिनेत्री एली अवराम के साथ एक स्पेशल डांस नंबर 'हर फन मौला' पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस गाने की शूटिंग के लिए आमिर ने अपने बिजी शेड्यूल से पूरे पांच दिन निकाले। आमिर ने जिस कैबरे नंबर के लिए शूट किया है, वह ब्रॉडवे और जैज़ का एक फ्यूजन है। इसे बॉस्को सीजर ने कोरियोग्राफ किया है। 'हर फन मौला' गाने के बोल बहुत नवाबी हैं और इनके जरिए अमिताभ भट्टाचार्य ने हिंदी सिनेमा के गीतों में अदब लौटाने की पूरी कोशिश है। विशाल ददलानी और जारा खान के गाए इस गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan creates magic in har funn mola full song video for film koi jane naa ali everam ameen haji
आमिर खान, एली अवराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर को अपनी फिल्म के गाने में शामिल करने के बारे में अमीन कहते हैं, "आमिर मेरे दोस्त, फिलॉसफर और मार्गदर्शक रहे हैं और मेरे पर्सनल व प्रोफेशनल दोनों जीवन में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। मैं आभारी हूं कि वह ‘कोई जाने ना’ का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए। जब हमने पहली बार यह गाना सुना तो हम दोनों को यह तुरंत पसंद आ गया और ऐसे हर फन मौला अस्तित्व में आया।"

विज्ञापन
Aamir Khan creates magic in har funn mola full song video for film koi jane naa ali everam ameen haji
आमिर खान, एली अवराम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बिल्कुल ओरीजनल गाने को देखने से समझ ये भी आता है कि इसका संगीत, इसके बोल और इसमें प्रयोग की गई आवाजों का संतुलन बिल्कुल सटीक बैठा है। आमिर ने बिल्कुल झूल के ये गाना किया है और एली के साथ नाचते हुए वह जब अपने हाथों को बजाते से दिखते हैं तो वही आमिर लोगों को फिर से याद आ जाता है जिसे वह अरसे से मिस करते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed