फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना बनाम किसान: किसानों को आतंकी कहना एक्ट्रेस को पड़ा भारी, कोर्ट ने पुलिस को एटीआर फाइल करने का दिया आदेश

Wed, 10 Mar 2021 03:59 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi Court Asks Police To File Action Taken Report On A Plea Seeking FIR Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरोध में ट्वीट कर उन्हें आतंकी कह दिया था। जिसके बाद दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से दर्ज शिकायत पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए पुलिस को एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) फाइल करने का आदेश दिया है।

Delhi Court Asks Police To File Action Taken Report On A Plea Seeking FIR Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Social media

कोर्ट ने पुलिस से कहा कि है वे 24 अप्रैल तक बताएं कि इस केस में क्या-क्या हुआ है। दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने को कोर्ट की तरफ से यह आदेश दिया गया है। कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए दिल्ली कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। इस याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि अपमानजनक ट्वीट के जरिए विभिन्न समूहों में वैमनस्यता फैलाई जा रही है।
 

Delhi Court Asks Police To File Action Taken Report On A Plea Seeking FIR Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : ANI

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि  अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है, तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि, 'अगर कंगना रणौत कुछ ट्वीट करती हैं, तो वो मीडिया में भी प्रकाशित होता है। ऐसे में कंगना के द्वारा दिया गया ऐसा बयान सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकता है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Court Asks Police To File Action Taken Report On A Plea Seeking FIR Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

बता दें कि कंगना रणौत ने किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट किया था और किसानों की तुलना आतंकवादियों से की थी। कंगना रणौत की ओर से किसान आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना आतंकवादियों से की गई थी, साथ ही पैसे लेकर आंदोलन में जाने का आरोप भी लगाया गया था। अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को की जाएगी। 

विज्ञापन
Delhi Court Asks Police To File Action Taken Report On A Plea Seeking FIR Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

अभिनेत्री कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा कंगना का नाम फिल्म 'तेजस' से भी जुड़ा हुआ है जिसमें वह महिला एयर फोर्स पायलट बनी हुई नजर आएंगी। कुछ समय पहले कंगना ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को एक फ्रेंचाइजी का रूप देने की घोषणा की है, जिसमें वह अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' लाएंगी। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर आधारित एक फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग उन्होंने खत्म कर दी है और उसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म बनाने वाली हैं, जिसमें वह खुद इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed