फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये मशहूर अभिनेत्रियां हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, एक को तो निकाल दिया था घर से बाहर

Wed, 10 Mar 2021 03:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 10 Mar 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
These Famous Actresses Have Been Victims Of Domestic Violence
ये अभिनेत्रियां हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार - फोटो : Twitter

घरेलू हिंसा हमारे देश का एक ऐसा मुद्दा बनता जा रहा है, जिससे हर दूसरी महिला पीड़ित है। लेकिन इसके खिलाफ कुछ ही महिलाएं आवाज उठाती हैं। ऐसे ही अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी अपनी शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। जिसके चलते 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक के लिए एक भावुक नोट और वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा झेल रहीं महिलाओं को इसके खिलाफ आवाज उठाने की भी सलाह दी थी। श्वेता ने साल 2007 में पहले पति राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। दो सालों पहले एक्ट्रेस ने अभिनव के खिलाफ उनपर हाथ उठाने का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

These Famous Actresses Have Been Victims Of Domestic Violence
रश्मि देसाई-नंदीश सिंह संधू - फोटो : social media

रश्मि देसाई

'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई हमेशा से ही पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने 'उतरन' को-स्टार नंदीश संधू से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ सालों में ही दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे। दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी काफी एब्यूसिव थी। नंदीश उन पर शक करते थे और उन्हें काम करने से भी रोकते थे।

These Famous Actresses Have Been Victims Of Domestic Violence
वाहबिज दोराबजी-विवियन डीसेना - फोटो : Twitter

वाहबिज दोराबजी

एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने अपने पति और अभिनेता विवियन डीसेना के खिलाफ घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बात को कपल के एक करीबी दोस्त ने भी कन्फर्म किया था। दोनों की मुलाकात धारावाहिक 'प्यार की एक कहानी' के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। साल 2016 में तलाक की मांग करने के एक साल बाद दोनों अलग हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Famous Actresses Have Been Victims Of Domestic Violence
दीपशिखा नागपाल-केशव अरोड़ा - फोटो : Twitter

दीपशिखा नागपाल

टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते काफी सुर्खियों में थीं। एक्ट्रेस ने जीत उपेंद्र से पहली शादी टूटने के बाद मॉडल केशव अरोड़ा से दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन ये शादी भी लंबी नहीं चल सकी। एक्ट्रेस ने अपने पति केशव के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने शिकायत करने के बाद भी पति को संभलने का मौका दिया। लेकिन जब फिर भी बात नहीं बनी तो उन्होंने केश से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
These Famous Actresses Have Been Victims Of Domestic Violence
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता - फोटो : Twitter

मंदाना करीमी

'बिग बॉस' कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही मंदाना ने पति गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। एक्ट्रेस का आरोप था कि गौरव उन्हें काम करने से रोकते थे और उनपर दोस्तों तक से मिलने की पाबंदी लगा रखी थी। इतना ही नहीं कई बार उन्हें घर से भी निकाला जा चुका है। गौरव के माता-पिता भी मंदाना के साथ बुरा व्यवहार किया करते थे, जिससे परेशान होकर मंदाना ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed