सोशल मीडिया ने बॉलीवुड सितारों और प्रशंसकों के बीच की दूरियां कम कर दी हैं। हाल ही में ट्विटर पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने अपनी एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब दिया। फिर क्या था उनका यह ट्वीट वायरल हो गया।
ऋतिक रोशन की प्रशंसक ने फ्री में एसी सर्विसिंग की मांग की, अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब ट्वीट हो गया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक की एक प्रशंसक ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने अभिनेता द्वारा प्रमोशन की जाने वाली ब्रांड्स के नामों का जिक्र किया। यूजर के ट्वीट पर अर्बन क्लैप कंपनी ने लिखा कि 'इतना सब कर रहे हो तो एसी सर्विस भी करा ही लो।'
Itna kar rahe ho toh AC service bhi kara hi lo #SummerEssentials https://t.co/fRnwoAjppI
— Urban Company (@urbancompany_UC) March 2, 2021
आगे यूजर ने ऋतिक को टैग करते हुए लिखा कि 'क्या आप फ्री में एसी सर्विस कराने में मेरी मदद कर सकते हैं?' यूजर के इतना लिखते ही ऋतिक ने प्रतिक्रिया दी- 'जैसा आपका आदेश मैम।' अभिनेता के इस जवाब पर फैन ने लिखा- 'हे भगवान, ये क्या हो गया।'
@iHrithik hope you have serviced your AC too, coz you're too hot 🤭🤪🔥 https://t.co/Oy4PYzbjZC At your service Ma'am!
यूजर को टैग करते हुए अर्बन क्लैप ने लिखा- 'यह जादू है, यह जादू है। हमारे पास एक पावर जेट है जिसकी आपको जरूरत पड़ेगी। एक साल तक एसी की सर्विस और अर्बन क्लैप के कई सारे वाउचर्स।'
It's magic! It's magic! 🪄
We've got the power-jet you'll need. 😌✨❄️
AC service for a year and UC vouchers are all yours! 🎁 https://t.co/Bmd3HuuxZ0
ऋतिक रोशन की फिल्मों की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की मुख्य भूमिका थी। ऋतिक की आने वाली फिल्म दीपिका पादुकोण के साथ है। इसके अलावा कृष 4 भी पाइपालाइन में है।
View this post on Instagram
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद सैफ अली खान देंगे करीना कपूर को करोड़ों की ये कार, टेस्ट ड्राइव पर निकले दोनों