{"_id":"5c3f3756bdec22736e4eb4b7","slug":"aamir-khan-daughter-ira-is-all-set-to-do-her-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ के बाद अब आमिर की बेटी इरा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, जिम में ऐसे बहा रहीं पसीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ के बाद अब आमिर की बेटी इरा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, जिम में ऐसे बहा रहीं पसीना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan daughter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपना काफी वक्त जिम में गुजार रही हैं। चर्चा है कि आमिर खान अपनी बेटी के करियर को लेकर इन दिनों काफी सोच विचार कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इरा हिंदी सिनेमा में एंट्री करना चाहती हैं और इसी के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। इरा खान को इसके लिए आमिर से ग्रीन सिगनल का इंतजार है।
2 of 5
ira khan
इरा खान आमतौर पर फिल्मी पार्टियों से दूर ही रहती हैं। लेकिन पिछले साल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होन के बाद से वह अपने दोस्तों के साथ खूब दिखाई दे रही हैं और उनकी फिल्मी कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से मेल मुलाकातें भी बढ़ी हैं। अपने पिता आमिर खान के अलावा सलमान खान के साथ भी उनकी तस्वीरें इन दिनों खूब वाइरल हो रही हैं।
3 of 5
आमिर, शाहरुख और सलमान खान
सूत्र बताते हैं कि सलमान खान इन दिनों इंडस्ट्री के पुराने सितारों के बीच वैसे ही मशहूर हो रहे हैं जैसे कॉरपोरेट हाउसेज में मोटिवेशनल सेशन्स करने वाले स्पीकर्स होते रहे हैं। सलमान की सलाह शाहरुख और आमिर ध्यान से सुनते हैं और उनके कहे पर अमल भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan daughter
आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान ने हाल के दिनों में दूसरे फिल्मी सितारों के बेटे बेटियों से भी खूब मिलना जुलना शुरू किया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना से इरा खान की इस बारे में बातचीत भी होती रही है।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan daughter
साल 2018 में बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के अलावा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की भी हिंदी सिनेमा में एंट्री हो चुकी है। इस साल चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की एंट्री तय है। कुछ और बड़े कलाकारों के बच्चे भी कतार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।