फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ira Nupur Wedding: बेहद खूबसूरत है आयरा खान और नूपुर शिकरे की लव स्टोरी, लॉकडाउन के दौरान हुई थी मुलाकात

Tue, 02 Jan 2024 09:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 02 Jan 2024 09:45 PM IST
सार

आयरा खान और नूपुर शिकरे की मुलाकात कोविड लॉकडाउन के दौरान साल 2020 में हुई थी। उस वक्त आमिर खान की बेटी आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। 

विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding know here couple Beautiful Love story
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली बेटी आयरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी कि 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही हैं। आयरा खान और नूपुर शिकरे की शादी को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इनकी शादी से पहले आज हम आपको इनकी खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। 

Aamir Khan Daughter Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding know here couple Beautiful Love story
आयरा खान और नुपुर शिखरे - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा खान और नूपुर शिकरे की मुलाकात कोविड लॉकडाउन के दौरान साल 2020 में हुई थी। उस वक्त आमिर खान की बेटी आयरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। इसके कपल एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने लगे और एक साथ रहने लगे थे। नूपुर शिखरे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ट्रेनर हैं। वह आमिर खान के भी फिटनेस कोच हैं।  

Madhuri Dixit: नए साल पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, 'पंचक' की सफलता के लिए टेका माथा

Aamir Khan Daughter Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding know here couple Beautiful Love story
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल के कारण देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान नूपुर ही आयरा को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान यह कपल एक-दूसरे के करीब आ गए थे। पिछले तीन साल में उन्होंने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding know here couple Beautiful Love story
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने का फैसला किया। आयरा खान और नूपुर शिकरे ने 18 नवंबर 2022 में सगाई की थी। अपनी सगाई में आयरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

विज्ञापन
Aamir Khan Daughter Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding know here couple Beautiful Love story
आयरा खान और नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया

आयरा और नूपुर कल यानी कि 3 जनवरी, 2024 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगे। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। 

'सलार' का कमाल जारी, 400 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर है फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed