{"_id":"659414f7c33485162f0600c0","slug":"panchak-actress-madhuri-dixit-and-shriram-madhav-nene-visit-siddhivinayak-temple-with-family-to-seek-blessing-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: नए साल पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, 'पंचक' की सफलता के लिए टेका माथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: नए साल पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं माधुरी, 'पंचक' की सफलता के लिए टेका माथा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 02 Jan 2024 07:22 PM IST
सार
वहीं, कपल के दोनों बेटों की बात करें तो, दोनों कुर्ता पजामा में दिखाई दिए। पूरे परिवार के साथ माधुरी दीक्षित गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचीं। धक-धक गर्ल ने इस दौरान फैंस के साथ भी खूब पोज दिए।
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी निजी जिंदगी के चलते भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। माधुरी हाल ही में नए साल के अवसर पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं। अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ नए साल पर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। माधुरी ने अपनी आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' की सफलता के लिए बप्पा के आगे माथा टेका।
2 of 5
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
- फोटो : अमर उजाला
माधुरी दीक्षित के साथ उनते पति श्रीराम नेने और दोनों बेटे भी साथ में नजर आए। पति और बच्चों के साथ अभिनेत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेका। इस दौरान माधुरी दीक्षित बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वह प्रिंटिड सूट में नजर आईं। उन्होंने काले रंग के ग्लासेस लगाए हुए थे। अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में हमेशा की तरह खूब जच रही थीं। वहीं उनके पति डॉक्टर नेने मेहरून कलर के कुर्ता पजामा में नजर आए। वह भी ब्लैक ग्लासेस लगाए बेहद हैंडसम लग रहे थे।
वहीं, कपल के दोनों बेटों की बात करें तो, दोनों कुर्ता पजामा में दिखाई दिए। पूरे परिवार के साथ माधुरी दीक्षित गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचीं। धक-धक गर्ल ने इस दौरान फैंस के साथ भी खूब पोज दिए। वह फैंस के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाते हुए नजर आईं। उनकी यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
- फोटो : अमर उजाला
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इसके बाद हाथ जोड़कर उनका आभार व्यक्त किया। बप्पा के दर्शन के बाद दोनों सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर टीका लगाए हुए दिखाई दिए। कपल की ये तस्वीरें और वीडियोज फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस दौरान की वीडियोज खूब वायरल हो रही हैं, जिनपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।
'पंचक' की बात करें तो माधुरी दीक्षित ने हाल ही में पति श्रीराम नेने के साथ निर्माता के रूप में अपनी आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' की घोषणा की थी। इसके बाद से फैंस उत्साहित हो गए थे। माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'पंचक' 5 जनवरी, 2024 को स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।