रियलिटी शो बिग बॉस दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। बिग बस 17 में रिंकू धवन ने भी हिस्सा लिया। हालांकि, अब उनकी शो से छुट्टी हो चुकी है। शो से अपने एविक्शन के बाद रिंकू ने हाल ही में मीडिया से बात की और बिग बॉस के घर में अपनी यात्रा के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि शो से उन्हें चीटिंग करके नॉमिनेट किया गया।
Rinku Dhawan: शो से निकाले जाने पर छलका रिंकू धवन का दर्द, बोलीं- मुझे चीटिंग से नॉमिनेट किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंकू धवन ने कहा, 'शो से मेरा इविक्शन अनफेयर था। मेरा नॉमिनेशन पूरी तरह चीटिंग के आधार पर हुआ। सभी ने एपिसोड में देखा की टेलिफोन अभिषेक ने उठाया, ईशा संचालक थी तो उसने कहा कि अभिषेक के हाथ में नहीं, समर्थ के हाथ में फोन था। अगर वह प्रक्रिया सही तरीके से होती और मेरा नाम होता तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन, सबकुछ बहुत गलत तरीके से हुआ।
बता दें कि शो से रिंकू धवन के साथ-साथ नील भट्ट भी आउट हो गए हैं। रिंकू से जब शो में उनकी यात्रा के बारे में पूछा गया तो वे बोलीं, 'अगर मैं कहूं कि बिग बॉस अलग है तो वहां सिर्फ मैं और नील ही अलग थे। बाकी सब एक जैसे हैं। लड़ना-झगड़ना, एक-दूसरे के सिर पर पैर रखकर आगे बढ़ना। मैं और नील सिर्फ ये नहीं कर रहे थे। बाकी सब इसी तरह खेल रहे हैं'। रिंकू से जब पूछा गया कि कुणाल और अंकिता में से किसने शो के लिए अच्छी तैयारी की है? इस पर रिंकू बोलीं, 'दोनों ने ही बहुत अच्छे से तैयारी की है। दोनों को अच्छा समय मिला। लेकिन, मेरे लिए तो विनर मुनव्वर फारूकी हैं'।
Bollywood: नए साल में पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, फिल्मों में रोमांस के साथ लगाएंगी एक्शन का तड़का
रिंकू ने बिग बॉस के घर रहने का अपना अनुभव साझा करते हुए आगे कहा, 'मैंने बिग बॉस से काफी कुछ सीखा है। अक्सर हमने डायलॉग में या फिल्मों में लोगों को ये कहते सुना है कि 'इंसान कितना कमीना हो सकता है'! ये मैंने बिग बॉस में देखा था। शो में एक टास्क भी आया था 'गिद्ध'। गिद्ध के आगे मांस डालो। ये मैंने बिग बॉस में देखा। मैं रो पड़ी कि आखिर ऐसा कोई कैसे कर सकता है। ये सब मैंने वहां सीखा नहीं, लेकिन देखा। मैंने बाहर बहुत सुना था, लेकिन मैंने जिंदगी में पहली बार बिग बॉस में देखा और मुझे बहुत बुरा लगा'।
Kalki 2898 AD: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'कल्कि' की रिलीज डेट टली, दर्शकों को करना होगा अब लंबा इंतजार
रिंकू से जब पूछा गया कि 'शो में अंकिता ने करीब छह बार एक शख्स का नाम लिया। जो इस प्रोग्राम में नहीं है। बहुत से लोगों ने कहा कि वे टीआरपी के लिए ऐसे कर रही हैं। आपका क्या रिएक्शन है'? इस पर रिंकू बोलीं, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं अंकिता और आयशा हम बैठे हुए थे और अंकिता उनके बारे में और 'पवित्र रिश्ता' की बातें कर रही थीं। वे सुशांत के बारे में बात करने लगीं कि अब वे नहीं हैं। मैंने पहली बार ये बातचीत उनके मुंह से सुनी थी। अपने एक्स के बारे में बात करना, जो बहुत अहमियत रखते थे और आज इस दुनिया में नहीं हैं...तो मेरा मानना है कि सबकुछ कैलकुलेटिव हो सकता है। आज आप क्यों 'पवित्र रिश्ता' की बात कर रही हैं... जो अतीत है, वह अतीत है। ये बात तो बिग बॉस में भी कही जाती है'। रिंकू ने आगे कहा, 'ये प्लेटफॉर्म पीआर, टीआरपी, खुद को आगे बढ़ाना....इन सब पर है। तो कुछ भी पॉसिबल है'।
Prachi Desai: प्राची ने याद किए अपने करियर के शुरुआती दिन, बोलीं- बड़ी फिल्में करने की दी जाती थी सलाह