फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky-Katrina: कॉफी का आनंद लेते पति की फोटोग्राफर बनीं कटरीना, जैसलमेर से विक्की ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

Tue, 02 Jan 2024 06:13 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 02 Jan 2024 06:13 PM IST
सार

अभिनेता ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैमरा इमोजी, एक रानी इमोजी और एक लाल दिल वाला इमोटिकॉन साझा किया है। कैप्शन देख के साफ पता चल रहा है कि यह तस्वीर उनके दिल की रानी कटरीना कैफ ने की है। 

विज्ञापन
Merry Christmas Fame Katrina Kaif captured Vicky Kaushal enjoying cup of coffee on New Year vacay in Rajasthan
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने घर से दूर साथ में नए साल का जश्न मनाया है। कटरीना-विक्की नए साल का स्वागत करने के लिए राजस्थान के जैसलमेर में पहुंचे हैं। कपल आए दिन एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देता है। विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी कॉफी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

Merry Christmas Fame Katrina Kaif captured Vicky Kaushal enjoying cup of coffee on New Year vacay in Rajasthan
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल इस तस्वीर में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने ग्रे कलर की जैकेट और टोपी पहनी हुई है। वह हाथ में एक सफेद कॉफी मग पकड़े हुए उसका आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की की यह फोटो किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ ने की है। अक्सर दोनों एक दूसरे के  प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।   

Kalki 2898 AD: बाहुबली प्रभास की फिल्म 'कल्कि' की रिलीज डेट टली, दर्शकों को करना होगा अब लंबा इंतजार

Merry Christmas Fame Katrina Kaif captured Vicky Kaushal enjoying cup of coffee on New Year vacay in Rajasthan
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैमरा इमोजी, एक रानी इमोजी और एक लाल दिल वाला इमोटिकॉन साझा किया है। कैप्शन देख के साफ पता चल रहा है कि यह तस्वीर उनके दिल की रानी कटरीना कैफ ने की है। उनकी यह फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। फैंस उनकी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas Fame Katrina Kaif captured Vicky Kaushal enjoying cup of coffee on New Year vacay in Rajasthan
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना और विक्की छुट्टियां मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर में पहुंचे हैं। राजस्थान की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दोनों ने साथ में समय बिताया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को कपल की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। कटरीना ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, '2024 में सभी के लिए मानसिक शांति, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना करती हूं।'  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

विज्ञापन
Merry Christmas Fame Katrina Kaif captured Vicky Kaushal enjoying cup of coffee on New Year vacay in Rajasthan
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, विक्की कौशल ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'प्यार, रोशनी, खुशी, सभी को 2024 की शुभकामनाएं।' गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्ष 2021 में राजस्थान में ही शादी के बंधन में बंधे थे। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है।  

Palak Tiwari: टूट गई पलक तिवारी और ओरी की दोस्ती? दोनों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed