Bollywood: नए साल में पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये नई जोड़ियां, फिल्मों में रोमांस के साथ लगाएंगी एक्शन का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन
साल 2024 की शुरुआत सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की सिजलिंग केमिस्ट्री से होगी। यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी मानी जा रही है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के फैंस के लिए नए साल का तोहफा, किंग खान जल्द करेंगे इन फिल्मों की घोषणा
इस लिस्ट में अगला नाम कटरीना कैफ और विजय सेतुपति का है। रिलीज की तारीख में कई बदलावों के बाद 'मेरी क्रिसमस' आखिरकार 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म कटरीना और विजय की दिलचस्प जोड़ी को पहली बार एक साथ लाएगी। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Jr NTR: भूकंप के झटकों और सुनामी की चेतावनी के बीच जापान से घर लौटे जूनियर एनटीआर, बोले- मैं गहरे सदमे में हूं
शाहिद कपूर और कृति सेनन
शाहिद कपूर और कृति सेनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दिनेश विजान द्वारा निर्मित अनाम फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार साथ नजर आएंगे। यह रोमांटिक ड्रामा अब पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है। यह जोड़ी ऐसी है जिसे लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है।
Monday Box Office Collection: नए साल के आगाज पर बजा सलार का डंका, पटरी से उतरी एनिमल, जानें डंकी का हाल?
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना
'जरा हटके जरा बचके' के बाद लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर विक्की कौशल को 'छावा' में निर्देशित करेंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 में रिलीज होगी। दर्शक अभी से विक्की और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित हैं।
Salman Khan: धर्मा प्रोडक्शन की 'द बुल' के लिए सलमान की खास तैयारी, फिल्म के लिए बदलेंगे अपना लुक