बॉलीवुड के कई स्टार किड्स ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इसमें सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान का नाम भी शामिल है। आइरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने ट्रेनर ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ किक बॉक्सिंग करती नजर आ रही है।
Ira Khan Aamir Khan Daughter: बॉक्सिंग करते करते ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में झूल गईं आइरा, वीडियो वायरल
दरअसल इस वीडियो में दिख रहा है कि आइरा नूपुर के साथ किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं और पंच मार रही हैं। पहले वो हाथों पर टारगेट करती दिख रही है, कुछ पंच भी मारती हैं, लेकिन उनसे ये ज्यादा नहीं हो पा रहा है। वो कुछ गलतियां कर देती हैं फिर अपने ब्वॉयफ्रेंड से माफी मांगती भी दिख रही हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो की सबसे खास बात है कि आइरा प्रैक्टिस करते करते अपने ब्वॉयफ्रेंड की बाहों में गिर जाती हैं और दोनों हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को नूपुर और आइरा का ये रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी आइरा और नूपर अपने ऐसे ही रोमांटिक और प्यारे वीडियो साझा कर चुके हैं।
कुछ दिनों पहली अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर भी आइरा खान चर्चा में थीं। उन्होंने नूपुर के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि वो लॉकडाउन के लिए तैयार हैं। बता दें कि लॉकडाउन के वक्त ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं।
हाल ही में आइरा अपने नाम को लेकर भी चर्चा में थीं। दरअसल हर जगह आइरा का नाम इरा लिखा जाता था ऐसे में तंग आकर उन्होंने बताया कि उनका नाम आइरा है और अब अगर किसी ने गलत नाम बोला तो सभी को पांच हजार रुपये देने पड़ेंगे। आमिर खान की बेटी ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो कह रही हैं, 'मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं कि लोग मुझे इरा कहते हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि हमारे पास एक स्वैर जार है, मेरा नाम आइ-रा है और आज के बाद जो कोई भी मुझे इरा कहेगा उसे पांच हजार रुपये उस स्वैर जार में डालने होंगे। जिसे मैं हर महीने या साल के आखिर में डोनेट करूंगी।'
