{"_id":"6075a00c8ebc3e8d1c768a68","slug":"there-will-be-clash-in-three-films-of-salman-khan-radhe-your-most-wanted-bhai-pathan-tiger-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस: अगले साल ईद पर सलमान का होगा सलमान से मुकाबला, इन तीन फिल्मों में होगी भिड़ंत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस: अगले साल ईद पर सलमान का होगा सलमान से मुकाबला, इन तीन फिल्मों में होगी भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इन तीन फिल्मों में होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में फैल रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए नई फिल्मों की रिलीज स्थगित हो चुकी है। अगले महीने ईद पर प्रस्तावित सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज भी अगले साल तक के लिए खिसकती नजर आ रही है। और, अब संभावना इस बात की भी बन रही है कि सलमान की ये फिल्म अगले साल ईद पर उनकी ही एक और फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ सकती है।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने पर एक के बाद एक बड़े धमाके करने की निर्माता आदित्य चोपड़ा की जो योजना है, उसमें फिल्म ‘टाइगर 3’ का अहम रोल रहेगा। सलमान खान इससे पहले इस किरदार के रूप में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में दिखेंगे और यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनीवर्स की एक तरह से शुरूआत करेंगे। फिल्म ‘पठान’ का एक बड़ा सेट फिल्मसिटी में लगने की तैयारियां भी बीते हफ्ते शुरू हो गईं थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब ये सेट यशराज फिल्म्स में ही लगेगा।
इधर सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज को लेकर भी मामला संगीन होते दिख रहा है। सलमान खान खुद कह चुके हैं कि अगर कोरोना के हालात नहीं संभले तो ये फिल्म अगले साल ही रिलीज होगी। कोरोना के मामले नियंत्रण में लाने के लिए वह अपने फैंस से लगातार अपील भी कर रहे हैं। सलमान साफ कह चुके हैं कि अगर लोगों ने कोरोना को लेकर गाइडलाइंस नहीं मानी तो फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ अगली ईद पर ही रिलीज होगी।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान के इस बयान के बाद से यशराज फिल्म्स में हलचल है। कंपनी ने अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ अगले साल 29 अप्रैल को रिलीज करने की तैयार कर रखी है। इसी दिन अजय देवगन अपनी फिल्म ‘मे डे’ भी लाने की तैयारी में हैं। अगले साल ईद की संभावित तारीख 2 मई बताई जा रही है। लेकिन, अगर सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी अगले साल तक के लिए खिसकी तो बॉक्स ऑफिस का ये मुकाबला बहुत ही दिलचस्प हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का काम पूरा हो चुका है। जी स्टूडियो ने इसकी रिलीज की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। चर्चा ये भी है कि अगर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ सीधे ओटीटी पर रिलीज होती है तो फिर सलमान की इस फिल्म को भी जी सिनेप्लेक्स के जरिए रिलीज करने पर बात शुरू हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।