सब्सक्राइब करें

यूजर ने पूछा 'कौन से स्लमडॉग सेंटर से बेटी को गोद लिया है', भड़कीं मंदिरा बेदी ने दिया मुंह तोड़ जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 13 Apr 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi Gave Epic Reply to the user asking 'from which slumdog centre you adopt your daughter?'
परिवार के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर अदाकारा मंदिरा बेदी अचानक तब चर्चा में आ गई थीं जब पिछले साल उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था। यूं तो मंदिरा आए दिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन 48 साल की उम्र में बेटी को गोद लेने के बाद चारों तरफ उनकी तारीफों के पुल बंधने लगे थे। हालांकि यह बात कुछ यूजर्स के गले से नीचे नहीं उतर रही है और उन्होंने उनकी बेटी के लिए विवादित टिप्पणियां कर दी हैं जिसपर मंदिरा भड़क गईं और ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।

Trending Videos
Mandira Bedi Gave Epic Reply to the user asking 'from which slumdog centre you adopt your daughter?'
मंदिरा बेदी, राज कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने बेटे वीर और गोद ली बेटी तारा के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर मंदिरा ने अपने दोनों बच्चों के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिसपर कुछ यूजर्स ने असहनीय कमेंट्स किए हैं और मंदिरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi Gave Epic Reply to the user asking 'from which slumdog centre you adopt your daughter?'
बेटी तारा के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : Instagram: @mandirabedi

दरअसल, मंदिरा की स्टोरी पर कुछ यूजर्स ने उनकी बेटी तारा के खिलाफ कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तो यह तक पूछ लिया कि 'मैडम आपने किस स्लमडॉग सेंटर से अपनी बेटी को गोद लिया है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गोद ली गई बच्ची आप लोगों से बिल्कुल अलग नजर आती है, तुम लालची नशा करने वाले लोग इस झुग्गी-झोपड़ी वाली बच्ची को हमेशा के लिए डरा रहे हो।'

Mandira Bedi Gave Epic Reply to the user asking 'from which slumdog centre you adopt your daughter?'
मंदिरा बेदी ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : सोशल मीडिया

बस फिर क्या था मंदिरा ने भी इसपर मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। उन्होंने लिखा, 'ऐसे लोगों को स्पेशल अटेंशन दिए जाने की जरूरत होती है। बधाई हो तुम्हें मेरी अटेंशन मिल गई, घटिया आदमी।' वहीं एक और यूजर के सवाल पर मंदिरा ने लिखा, 'एक और सभ्य नागरिक जो अपने आप को राजेश त्रिपाठी बुलाते हैं और पक्का यह उनका असली नाम नहीं है, क्योंकि इस तरह के लोग सबसे बड़े डरपोक होते हैं, जो अपनी पहचान छुपाकर दूसरों के बारे में बुरा-भला कहते हैं।' 

विज्ञापन
Mandira Bedi Gave Epic Reply to the user asking 'from which slumdog centre you adopt your daughter?'
पति के साथ मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि मंदिरा बेदी ने जुलाई 2020 में तारा को गोद लिया था लेकिन इस बात की घोषणा उन्होंने अक्तूबर में की थी। उस वक्त उन्होंने एक फैमिली फोटो साझा कर बताया था कि तारा अब उनके परिवार का हिस्सा हैं। मंदिरा ने राज कौशल से 1999 में शादी की थी और शादी के 12 साल बाद उनका पहला बच्चा, बेटा वीर पैदा हुआ था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed