फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरण राव की गिफ्ट की हुई साड़ी में दिखीं आमिर खान की बेटी, फैंस ने इरा की तस्वीर पर ऐसे किया रिएक्ट

Wed, 27 May 2020 03:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 27 May 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan wearing saree gifted by kiran rao
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान भले ही सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनकी बेटी इरा खान आए दिन पोस्ट साझा करती रहती हैं। इस बार इरा ने अपनी अलग अंदाज में तस्वीरें पोस्ट की हैं। आमतौर पर बोल्ड लुक में नजर आने वालीं इरा इस बार साड़ी पहने दिखीं। 

aamir khan daughter ira khan wearing saree gifted by kiran rao
इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरा ने ईद के मौके पर खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें लाल और सिल्वर रंग का थ्रेड लाइनिंग वर्क किया हुआ है। साड़ी से मैच करते हुए इरा ने सिल्वर ईयररिंग्स पहने। वहीं हाथों में उन्होंने चूड़ियों की बजाय स्पोर्ट्स घड़ी और दूसरे हाथ में ब्रेसलेट पहना है।

aamir khan daughter ira khan wearing saree gifted by kiran rao
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

इरा ने अपने बालों को खुला रखा है और लुक सिंपल है। इरा के इस नए लुक की फैंस तारीफें कर रहे हैं। यहां खास बात ये है कि उन्हें ये साड़ी आमिर खान की पत्नी किरण राव ने दी है। इसका खुलासा तब हुआ जब इरा की कजिन ने कमेंट सेक्शन में जिक्र किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Eid Mubarak☺ From me and my successfully-self-draped-saree to you! . . . 📸 @sehuhegde #eidmubarak #itriedtoday #family #food #tradition #mentalhealth

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan wearing saree gifted by kiran rao
किरण राव, इरा खान, आमिर खान, आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

इरा की कजिन जैन मैरी ने सवाल किया कि 'क्या यह वही साड़ी है जो किरण आंटी ने तुम्हें दी थी? यह बहुत सुंदर है।' इसके बाद इरा कहती हैं कि 'हां ये वही है। यह सचमुच बहुत प्यारी है। हालांकि एक बार तो मुझे लगा था कि मैंने उल्टी पहन ली है।'

विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan wearing saree gifted by kiran rao
इरा खान और आजाद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इरा, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। हालांकि किरण राव से इरा की अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों कई मौकों पर साथ देखे जाते रहे हैं। किरण के बेटे आजाद के साथ इरा अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Quarantine buddy🧡

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed