फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंदाज अपना अपनाः सलमान को इस वजह से पसंद नहीं करते थे आमिर, फिर यूं बने एक दूसरे के अच्छे दोस्त

Fri, 07 May 2021 10:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 07 May 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
Aamir khan did not like Salman khan during shooting of Andaaz apna apna revealed how they became friend
आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और दबंग खान यानी सलमान खान आज सिर्फ इंडस्ट्री के टॉप कलाकार ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी हैं। सलमान और आमिर ने लगभग एक साथ सफलता की सीढ़ी चढ़ी और आज दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार कहलाते हैं। आज भले ही आमिर और सलमान एक दूसरे के अच्छे दोस्त हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का व्यवहार आमिर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इस बात का खुलासा उन्होंने सालों पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में किया था।

Aamir khan did not like Salman khan during shooting of Andaaz apna apna revealed how they became friend
आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और आमिर खान ने फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनो सितारों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला था। इस फिल्म में उनकी जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि अमर-प्रेम की ये जोड़ी असल जिंदगी में एक दूसरे की अच्छी दोस्त नहीं थी।

Aamir khan did not like Salman khan during shooting of Andaaz apna apna revealed how they became friend
अंदाज अपना अपना - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

कॉफी विद करण में आमिर ने खुलासा किया था कि सलमान का पहला प्रभाव उन पर अच्छा नहीं पड़ा था फिर बाद में वो दोस्त बन गए। आमिर ने कहा था, 'अंदाज अपना अपना में सलमान के साथ काम करने का उनका अनुभव अच्छा नहीं था। वो मुझे उस वक्त बिल्कुल अक्खड़ और अव्यवहारिक लगा था। उसके साथ काम करने के बाद मुझे लगा था कि इससे दूर रहना ही सही है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan did not like Salman khan during shooting of Andaaz apna apna revealed how they became friend
आमिर खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि बाद में दोनो दोस्त बन गए। ऐसा तब हुआ जब साल 2002 में आमिर अपनी पत्नी रीना से अलग हो रहे थे। उन दिनों आमिर खूब शराब पीते थे। ऐसे में एक शाम सलमान उनके घर आए। आमिर ने कहा कि, 'सलमान मेरी जिंदगी में तब आया जब मैं बिल्कुल अकेला महसूस कर रहा था। मेरा रीना से तलाक हो चुका था। एक दिन मेरी और सलमान की अचानक मुलाकात हुई और उसने बताया कि वो मुझसे मिलने के बारे में सोच रहा था। फिर हम मिले और हमने साथ में बैठकर शराब पी, यहीं से हमारी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती आज भी बरकरार है और समय के साथ बढ़ती ही जा रही है'।
विज्ञापन
Aamir khan did not like Salman khan during shooting of Andaaz apna apna revealed how they became friend
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अक्सर लोग सलमान और आमिर की स्टारडम की तुलना करते हैं, लेकिन दोनो सितारे एक दूसरे के काम को ज्यादा अच्छा बताते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर बहुत जल्द 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगे तो वहीं सलमान की 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed