फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजदूर दिवस पर ऐसा करते ही ट्रोल हुए आमिर खान, यूजर्स बोले- 'अब आप भी..'

Fri, 03 May 2019 12:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 03 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
aamir khan done Labor donation with minor girl social media users troll him
aamir khan
आमिर खान फिल्मों के अलावा समाज सेवा करने के लिए भी जाने जाते हैं । हाल ही में 1 मई यानी लेबर डे के मौके पर उन्होंने श्रमदान किया था । उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । आमिर फावड़े से मिट्टी निकालते दिखे । आमिर का ये नेक काम भी यूजर्स को नहीं भाया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । 
aamir khan done Labor donation with minor girl social media users troll him
aamir khan
दरअसल, आमिर का श्रम दान करते हुए एक वीडियो सामने आया । इसमें वो एक छोटी सी बच्ची को भी श्रम दान करवाते नजर आ रहे हैं । लाल फ्रॉक पहने ये बच्ची फावड़े से मिट्टी निकाल तसले में डालती है और आमिर उस मिट्टी को किनारे फेंक देते हैं । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy Mahashramdaan! #mejalmitra #paanifoundation @paanifoundation

A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on

aamir khan done Labor donation with minor girl social media users troll him
आमिर खान - फोटो : Twitter
बच्ची की उम्र 5-6 साल लग रही है । उसके हिसाब से फावड़ा काफी भारी लग रहा है । फिर भी आमिर उससे श्रम दान करवा रहे हैं । आमिर खान का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan done Labor donation with minor girl social media users troll him
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media
उनके इस वीडियो की बहुत आलोचना हो रही है। यूजर्स उन्हें बाल मजदूरी को बढ़ावा देने वाला शख्स बता रहे हैं। यूजर्स ने कहा, 'आप बाल मजदूरी को बढ़ावा दे रहे हैं कृप्या ऐसा ना करें ।' इसी तरह के कई कमेंट यूजर्स ने किए । हालांकि आमिर कभी यूजर्स को कोई सफाई नहीं देते हैं । 
विज्ञापन
aamir khan done Labor donation with minor girl social media users troll him
aamir khan, kiran rao - फोटो : social media
बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं । ये हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है। फिल्म में हीरोइन कौन होगी, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है । इस फिल्म में आमिर सरदार की भूमिका निभाते नजर आएंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed