फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तांडव’ का असर: आमिर खान की ‘महाभारत’ को नहीं मिली हरी झंडी, बंद हो गया महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

Tue, 02 Mar 2021 06:46 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 02 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan dropped his ambitious project Mahabharat is because of Tandav Controversy
आमिर खान - फोटो : Instagram

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में व्यस्त आमिर खान ने इस फिल्म के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए विषय करीब करीब पक्का कर लिया है और इसके साथ ही ये भी पक्का कर लिया है कि वह अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना यानी ‘महाभारत’ पर बनने वाली वेब सीरीज को हमेशा के लिए बंद करने जा रहे हैं। इंडस्ट्री में सुबह से चर्चा है कि अली अब्बास जफर की वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर मचे बवाल और इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी की एक सीनियर अधिकारी को इस बारे में लगातार हो रही परेशानी के चलते ओटीटी और आमिर खान ने ये फैसला किया है।






EXCLUSIVE: इसलिए आमिर खान को नहीं मिल रही 'महाभारत' के लिए हरी झंडी, ओटीटी को सता रहा साख का खतरा

Aamir Khan dropped his ambitious project Mahabharat is because of Tandav Controversy
आमिर खान

‘अमर उजाला’ ने पिछले साल 22 जुलाई को ये समाचार प्रकाशित किया था कि आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को महाभारत को वेब सीरीज के तौर पर बनाने के लिए हरी झंडी मिलने में लंबा वक्त लग रहा है। इसे बनाने का प्रस्ताव आमिर के पास लेकर जाने वालों में तमाम दूसरी कंपनियों के साथ नेटफ्लिक्स भी शामिल रहा है। तब ये बात भी सामने आई थी कि आमिर खान की फिल्मों में भारतीय इतिहास को लेकर संवेदनाएं सही नहीं हो पाने का उल्टा असर भी सीधे ओटीटी की साख पर पड़ सकता है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के ओटीटी स्पेस में सक्रिय होने और सलमान खान की कंपनी के टीवी शोज बनाने में सक्रिय होने के बाद आमिर खान लगातार वेब सीरीज बनाने की कोशिश करते रहे हैं। आमिर और अनुष्का ने मां आनंद शीला पर वेब सीरीज बनाने पर चर्चा शुरू की थी लेकिन आमिर की कंपनी इस बारे में कुछ कर पाती उससे पहली ही हॉलीवुड में सक्रिय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इसके अधिकार हासिल कर लिए। 

Aamir Khan dropped his ambitious project Mahabharat is because of Tandav Controversy
आमिर खान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आमिर खान ‘महाभारत’ को लेकर लंबे अरसे से सक्रिय रहे हैं। उनसे इस बारे में हर मुलाकात में चर्चाएं भी होती रहीं। ऐसी हर बातचीत में वह ‘कर्ण’ को अपना प्रिय किरदार बताते। वह पूरी ‘महाभारत’ इस एक चरित्र के हिसाब से भी दिखाना चाहते रहे हैं। अब जबकि इस चरित्र में फिल्म निर्माता वाशू भगनानी ने फिल्म बनाने का एलान कर दिया है तो और भी आमिर का मन इस पर वेब सीरीज बनाने का नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan dropped his ambitious project Mahabharat is because of Tandav Controversy
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

बताया ये भी गया कि आमिर के अपने प्रोजेक्ट्स में भावनात्मक रूप से जुड़ जाने और फिर पूरी फिल्म की दशा और दिशा बदल देने की चर्चाएं भी ओटीटी के संचालकों तक पहुंचती रही हैं। यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की शूटिंग के समय जो हुआ वह अब इंडस्ट्री में सबको पता है। ओटीटी की क्रिएटिव टीम ने महाभारत को लेकर कई दौर की चर्चाएं की और इन चर्चाओं में आमिर की तमाम पीरियड फिल्मों पर भी बातें हुईं।

विज्ञापन
Aamir Khan dropped his ambitious project Mahabharat is because of Tandav Controversy
दीपिका पादुकोण, आमिर खान

आमिर शुरुआत में महाभारत को फीचर फिल्मों की एक फ्रेंचाइजी के रूप में बनाना चाहते थे। फिर दो साल पहले दीपिका पादुकोण ने ‘द्रौपदी’ बनाने का एलान किया तो उन्हें लगा कि फीचर फिल्में उनकी रची पटकथा के साथ न्याय नहीं कर सकतीं। इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट को मल्टी सीजन में तोड़कर एपिसोड के रूप में बनाने का फैसला किया। अब इस पूरे प्रोजेक्ट को ही आमिर ने तिलांजलि दे दी है। इस बारे में आमिर खान ने हालांकि आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed