बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटतीं। फिल्मों के साथ-साथ तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर तापसी सिर्फ तस्वीरें और वीडियोज ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी साझा करती हैं। हाल ही तापसी ने सुप्रीम कोर्ट के जज के कमेंट को घटिया बताया है। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने रेप के आरोपी से पूछा- शादी करोगे? तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा- ये सजा है या...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बालात्कार के मामले की सुनवाई की थी। एक 23 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार किया था। आरोपी व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। इस सुनवाई के दौरान जज ने आरोपी से पूछा था कि क्या वो पीड़िता से शादी करेगा?
अब जज के इस सवाल पर तापसी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। तापसी ने लिखा, 'क्या किसी ने लड़की से ये सवाल पूछा? क्या वो उस बालात्कारी से शादी करना चाहती है? क्या ये एक सवाल है? ये मसले का हल है या फिर कोई सजा। ये निहायत ही घटिया है।
Did someone ask the girl this question ? If she wants to marry her rapist !!!??? Is that a question !!!??? This is the solution or a punishment ? Plain simple DISGUST ! https://t.co/oZABouXLUP
अब तापसी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने तापसी का समर्थन करते हुए कहा कि, 'ये कौन सा सवाल हुआ? एक लड़की ऐसे लड़के के साथ कैसे शादी कर सकती है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'बहुत ही सही कहा आपने, बजाए सजा देने के एक बालात्कारी से पूछना इंसाफ को शोभा नहीं देता। मैं आपकी बात से सौ फीसदी सहमत हूं'।
बहुत ही सही कहा आपने, बजाए सजा देने के एक रेपिस्ट से ये पुछना इंसाफ को शोभा नही देता। आपकी बात से सौ फीसदी सहमत हूं। धन्यवाद
इस मामले से पहले तापसी ने किसान आंदोलन के मामले में भी अपनी राय जाहिर की थी। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तापसी बहुत जल्द 'रश्मि रॉकेट', 'लूप लटपेटा' और क्रिकेटर मिताली राज की फिल्म 'शाबाश मिठू' में नजर आएंगी।