सब्सक्राइब करें

SAINA: इस महीने के आखिरी शुक्रवार से शुरू होगा लव ऑल, फिर चौके छक्के और फुटबॉल का इस दिन धमाल

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 02 Mar 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Saina release date Parineeti chopra 83 jersey maidaan jhund shabash mithu in line
खेल पृष्ठभूमि पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म इसी महीने होली से तीन दिन पहले रिलीज होने जा रही है। अप्रैल 2017 में शुरू हुई फिल्म में पहले साइना का किरदार निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया था। लेकिन, बाद में इस प्रोजेक्ट में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की एंट्री हुई और अब ये फिल्म बनकर तैयार है। इसी के साथ साथ आपको बताते चलते हैं उन तमाम स्पोर्ट्स फिल्मों के बारे में जिनके बनने की चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं।

Trending Videos
Saina release date Parineeti chopra 83 jersey maidaan jhund shabash mithu in line
सायना फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साइना
सितंबर 2018 में फिल्म ‘साइना’ (Saina) की शूटिंग श्रद्धा कपूर के साथ हुई थी लेकिन अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के चक्कर में उन्होंने इस फिल्म से नाम वापस ले लिया। फिर मार्च 2019 में इस किरदार को निभाने के लिए परिणीति चोपड़ा के नाम की घोषणा की गई। अपने किरदार की तैयारी करते हुए परिणीति को चोट भी आईं लेकिन जल्द ही वह सही हो गईं। फिल्म को बीते साल की शुरुआत में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के चलते लटकी तारीखों के बाद ये फिल्म अब इस महीने 26 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का टीवी प्रीमियर सेट मैक्स पर और ओटीटी प्रीमियर प्राइम वीडियो पर रिलीज के कुछ ही हफ्ते बाद होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saina release date Parineeti chopra 83 jersey maidaan jhund shabash mithu in line
83 फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

83
साल की दूसरी स्पोर्ट्स फिल्म होने का तमगा '83' के सिर बंधता दिख रहा है। ये फिल्म 4 जून को रिलीज होना प्रस्तावित है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है जिसमें रणवीर सिंह, ताहिर भसीन, हार्डी संधू, जीवा, दीपिका पादुकोण आदि कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते विश्वकप की कहानी बताती है।

Saina release date Parineeti chopra 83 jersey maidaan jhund shabash mithu in line
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

झुंड
मूलभूत सुविधाओं से अछूते रहने वाले लोगों को फुटबॉल सिखाने वाले नागपुर के एक सामाजिक कार्यकर्ता विजय बारसे की कहानी भी जल्द आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजुले कर रहे हैं और फिल्म में विजय बारसे का किरदार निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन। यह फिल्म दो साल पहले शुरू की गई थी और अब इसी साल गर्मियों में 18 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लंबी कोर्ट कचहरी भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Saina release date Parineeti chopra 83 jersey maidaan jhund shabash mithu in line
मैदान फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैदान
वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की कहानी भी 15 अक्टूबर को पर्दे पर आ रही है। अब्दुल रहीम का किरदार इस फिल्म में अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में प्रियमणि और गजराज राव भी अहम भूमिकाओं में है। इस फिल्म से ठीक दो दिन पहले निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भी रिलीज हो रही है और इस फिल्म में भी अजय देवगन एक खास किरदार में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed