{"_id":"5ca0b3c5bdec22142a72063c","slug":"aamir-khan-elder-son-junaid-khan-star-of-behind-silver-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की बेटी के बारे में तो बहुत सुना, अब जानें बेटे जुनैद की परदे के पीछे की रॉयल लाइफ का राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की बेटी के बारे में तो बहुत सुना, अब जानें बेटे जुनैद की परदे के पीछे की रॉयल लाइफ का राज
इन दिनों आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) अचानक चर्चा में आ गई थीं । इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्वॉयफ्रेंड मिशाल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । इसके बाद हर जगह उनकी चर्चा होने लगी थीं। इरा के बारे में तो लोगों ने खूब जान लिया, आज हम आपको आमिर के बेटे के बारे में बताते हैं ।
2 of 8
जुनैद खान
आमिर खान के दो बेटे हैं । एक जुनैद आैर दूसरा आजाद । जुनैद, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता के बेटे हैं । वहीं आजाद, आमिर और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे हैं । आजाद अभी बहुत छोटे हैं इसलिए आज जुनैद के बारे में जानते हैं । कई लोगों ने आमिर के बड़े बेटे जुनैद के बारे में कभी नहीं सुना होगा।
3 of 8
जुनैद खान
अक्सर खबर आती रहती है कि आमिर का बेटा जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी एंट्री नहीं हुई है । 23 साल के जुनैद की पढ़ाई साउथ मुंबई कॉलेज से हुई है। उन्होंने एमबीए किया है। अभी तक जुनैद को पर्दे पर कभी नहीं देखा गया लेकिन पर्दे के पीछे उन्होंने बहुत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जुनैद खान
जुनैद अपने पिता की तरह ही काम को लेकर काफी पैशनेट हैं। वो अपने दोस्तों के साथ नुक्कड़ नाटक करते हैं। साथ ही जुनैद ने फिल्म '3 ईडियट्स' में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को असिस्ट किया था। साथ ही पीके में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।
विज्ञापन
5 of 8
पति आमिर खान और बेटे जुनैद के साथ किरण राव
जुनैद एक्टिंग करने में भी इंट्रेस्टेड हैं। आमिर का कहना है कि अगर जुनैद के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो जरूर उसका साथ देंगे। जुनैद किसी भी स्टार किड की तरह टैंट्रम नहीं दिखाते हैं। वो अपने फैंस के साथ फोटोग्राफ खिंचवाने के लिए कभी मना नहीं करते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।