फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: तमिल सिनेमा में आमिर खान की एंट्री पक्की? 'कुली' की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता!

Sun, 08 Dec 2024 08:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 08 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

आमिर खान का जयपुर एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे लेकर अटकलें हैं कि अभिनेता रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'कुली' में अपने कैमियो शूट के लिए वहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan entry confirmed in Tamil cinema Actor reached Jaipur for rajinikanth Coolie shooting
कुली-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान कथित तौर पर बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'कुली' के कलाकारों में शामिल हो रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित यह फिल्म रजनीकांत और निर्देशक के बीच एक नए सहयोग का प्रतीक है। इसी बीच अभिनेता आमिर खान का जयपुर एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि आमिर फिल्म 'कुली' में अपने कैमियो शूट के लिए जयपुर पहुंचे हैं। 

Aamir Khan entry confirmed in Tamil cinema Actor reached Jaipur for rajinikanth Coolie shooting
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

'कुली' की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे आमिर?

रिपोर्ट की मानें तो आमिर खान ने निर्माताओं को अपनी तारीखें दे दी हैं और आज जयपुर में शुरू हुए फिल्म के नए शेड्यूल के दौरान रोमांचक कैमियो की शूटिंग करने वाले हैं। हालांकि, फिल्म में उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि अभी भी प्रतीक्षित है। अगर खबरें सच निकलती हैं तो 'कुली' तमिल सिनेमा में आमिर खान की पहली फिल्म होगी।

Aamir Khan entry confirmed in Tamil cinema Actor reached Jaipur for rajinikanth Coolie shooting
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

किरदार पर विवरण अभी भी गुप्त

'कुली' की कास्ट और क्रू शूटिंग के लिए पहले ही जयपुर पहुंच चुकी है। हालांकि, खान की भूमिका का विवरण अभी भी गुप्त है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कनगराज की 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' में सूर्या की शक्तिशाली भूमिका की तरह एक कैमियो भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan entry confirmed in Tamil cinema Actor reached Jaipur for rajinikanth Coolie shooting
रजनीकांत-आमिर खान (कुली) - फोटो : इंस्टाग्राम

गैंगस्टर ड्रामा है 'कुली' 

'कुली' एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें रजनीकांत एक डॉन की भूमिका निभा रहे हैं। कथित तौर पर यह कहानी सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और नागार्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
Aamir Khan entry confirmed in Tamil cinema Actor reached Jaipur for rajinikanth Coolie shooting
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

आमिर खान का वर्कफ्रंट

विशेष रूप से, कनगराज की पिछली फिल्मों 'लियो' और 'विक्रम' के विपरीत 'कुली' लोकी सिनेमैटिक यूनिवर्स पर आधारित नहीं है। फिल्म अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच, आमिर खान एक अन्य प्रोजेक्ट 'सितारे जमीन पर' में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Big B: 'मूर्खों की कमी नहीं...,' अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों के बीच बिग बी ने किस पर किया कटाक्ष?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed