Aamir Khan: पूर्व पत्नी किरण राव ने आमिर खान को दी जन्मदिन की बधाई, अभिनेता को लेकर कही दिल छूने वाली बात
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने अभिनेता के जन्मदिन पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। जिसमें वह आमिर के लिए एक खास संदेश लिख रही हैं। जानिए, किरण राव ने आमिर खान के लिए क्या लिखा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर और बेटे संग साझा की तस्वीर
किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इसमें वह भी दिख रही हैं। साथ ही आमिर और किरण का बेटा आजाद भी साथ है। इन तस्वीरों में सभी मुस्कुरा रहे हैं। किरण और आमिर का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अपने बेटे आजाद की परवरिश अब भी मिलकर करते हैं। दोनों ही आजाद को पूरा समय देते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kiran Rao (@raodyness)
आमिर को बताया सबसे खास शख्स
किरण राव ने आमिर खान को इस पोस्ट में जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘ हैप्पी बर्थ डे, हमारी जिंदगी के वीवीवीआईपी (VVVIP)। हमेशा हमारा साथ देने के लिए, हंसी के लिए, खुशी के लिए शुक्रिया। हमें आपसे बहुत प्यार है।’ इस पोस्ट में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्शन भी दिए हैं, आमिर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आमिर खान ने 28 दिसंबर 2005 को किरण राव से शादी की थी। दोनों फिल्म ‘लगान’ के सेट पर मिले थे। साल 2021 में इनका तलाक हुआ। लेकिन आज भी ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। साथ में काम करते हैं। अपने बेटे आजाद की परवरिश करते हैं। किरण, आमिर की दूसरी पत्नी हैं। आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ऑटो पर पोस्ट चिपकाने से लेकर अवधी सीखने तक आमिर ने फिल्मों के लिए किए ये काम, पढ़ें उनके किस्से
तलाक के बाद भी आमिर खान और किरण राव साथ फिल्में करते हैं। आमिर ने किरण राव निर्देशित फिल्मों में अभिनय किया है। वहीं आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्मों को किरण ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘लापता लेडीज’ को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया, इस फिल्म की निर्देशक किरण राव ही हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है।