आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। अद्वैत चंदन के निर्देशन में इस फिल्म को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। कई जगह फिल्म को बायकॉट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, तो कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज चार दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल दिखाने में नाकाम साबित हो रही है।
LSC Worldwide Collection: भारत की तरह विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फीकी पड़ी ‘लाल सिंह चड्ढा’! जानें कितनी हुई कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले आमिर खान से उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हो रही हैं। भारत में हो रहे बायकॉट की मांग से जहां फिल्म के प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है तो विदेश में 'लाल सिंह चड्ढा' ज्यादा कमाई करती नजर नहीं आ रही है।
'लाल सिंह चड्ढा' ने ओपनिंग डे पर 11.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, तो दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और 7.26 करोड़ की कमाई हुई। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार तीसरे दिन का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म की कमाई 27.96 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का कलेक्शन कम रहा। वहीं, विदेशों में भी यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पा रही है। बीते दो दिनों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने ऑस्ट्रेलिया में करीब 1.60 करोड़, तो वहीं न्यूजीलैंड में करीब 24.40 लाख का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन के भी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने विदेशों में अब तक महज 3.55 करोड़ की कमाई की है।
ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस
| पहला दिन | 75,455 अमेरिकी डॉलर (60.07 लाख रुपये) | 120 स्क्रीन |
| दूसरा दिन | 126,936 अमेरिकी डॉलर (1.01 करोड़ रुपये) | 124 स्क्रीन |
| तीसरा दिन | 179,325 अमेरिकी डॉलर (1.42 करोड़) | 119 स्क्रीन |
न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस
| पहला दिन | 9,006 अमेरिकी डॉलर (7.17 लाख रुपये) | 37 स्क्रीन |
| दूसरा दिन | 21,647 अमेरिकी डॉलर (17.23 लाख रुपये) | 42 स्क्रीन |
| तीसरा दिन | 33,911 अमेरिकी डॉलर (27 लाख) | 44 स्क्रीन |

कमेंट
कमेंट X