फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: करण देओल-दृशा की रिसेप्शन पार्टी में कैजुअल ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुए आमिर, यूजर्स बोले- गरीब खान

Tue, 20 Jun 2023 09:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Jun 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan got trolled for dressing casually at sunny deol son Karan Deol and drisha acharya reception party
आमिर खान - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान हाल ही में सोमवार, 19 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल और दृशा आचार्य की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान आमिर ने कैजुअल ड्रेस पहनी था। हालांकि, अभिनेता का ड्रेसिंग सेंस यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेता को इस तरह से कपड़े पहनने को लेकर ट्रोल कर दिया।

Aamir Khan got trolled for dressing casually at sunny deol son Karan Deol and drisha acharya reception party
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

दरअसल, करण और दृशा की शादी की रिसेप्शन पार्टी से आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिनेता को भूरे रंग का कुर्ता और नीली डेनिम पहने देखा गया और उन्होंने अपने बालों को एक हेयर बैंड के साथ पीछे टाई कर रखा था। अभिनेता के कुर्ते पर एक दाग था, जिस पर यूजर्स का ध्यान चला गया, जिसके बाद यूजर्स ने आमिर को साधारण कपड़े पहनने के लिए ट्रोल कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Death Anniversary: जय संतोषी मां फेम अनिता गुहा का अंतिम समय रहा दर्दनाक, जानें क्यों करने लगी थीं खुद से नफरत

Aamir Khan got trolled for dressing casually at sunny deol son Karan Deol and drisha acharya reception party
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या यह शादी समारोह के लिए तैयार होने का तरीका है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शादियों जैसे शुभ अवसरों पर तैयार होने के बारे में शून्य ज्ञान।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मेरा माली भी जब घास काटने आता है तो अच्छे कपड़े पहनता है। मैं इन्हें अपने बच्चे की शादी के रिसेप्शन में ऐसे कपड़े पहनकर नहीं आने देता।' एक अन्य यूजर लिखा, 'गरीब खान'।

Bollywood: बीमार होते हुए भी इन सेलेब्स ने जारी रखी फिल्मों की शूटिंग, दर्शकों को दीं एक से बढ़कर एक हिट मूवीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan got trolled for dressing casually at sunny deol son Karan Deol and drisha acharya reception party
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कुछ यूजर्स आमिर खान के समर्थन में भी आए। अभिनेता के फैंस ने उनकी सादगी के लिए उन्हें सराहा और उनकी तारीफ की। उनके फैंस ने कहा कि आमिर कभी दिखावा नहीं करते हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए उन्हें कभी-कभी शादियों में अच्छे कपड़े पहनने की सलाह दी।

Ameesha Patel: चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पक्षपात का माहौल बनाया गया

विज्ञापन
Aamir Khan got trolled for dressing casually at sunny deol son Karan Deol and drisha acharya reception party
आमिर खान - फोटो : social media

वहीं, बात करें आमिर खान की फिल्मों के बारे में तो आखिरी बार उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में देखा गया था। अभिनेता ने रिलीज के बाद कम से कम एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने 'सलाम वेंकी' में कैमियो रोल किया था। हाल ही में उन्हें गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा अभिनीत पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया था। अभिनेता से जब कार्यक्रम में उनकी फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह एक फिल्म तब करेंगे, जब वह भावनात्मक रूप से तैयार होंगे।

Ram Charan-Upasana: डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं उपासना, राम चरण के साथ की गईं स्पॉट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed