सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ira Khan: आमिर खान ने बेटी को गले लगाया, आंसू रोकती दिखीं आयरा, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:31 AM IST
सार

Ira Khan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो की चर्चा खूब हो रही है। इस वीडियो में आयरा खान और आमिर खान नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Aamir Khan Heartfelt Hug for Ira Khan as she Sturuggles to hold back tears Fans Demand Privacy from Paparazzi
आयरा खान, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान की बेटी आयरा खान हाल ही में अपने पिता के घर से बाहर निकलते वक्त भावुक नजर आईं। ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में आमिर अपनी बेटी को गले लगाते हुए और फिर उन्हें कार अंदर बैठाते हुए दिखे।वहीं, कार में बैठने के बाद आयरा आंखों में आंसू छलकने न देने की कोशिश करती दिखीं। इस दौरान पैपराजी ने इस निजी पल को कैमरे में कैद कर लिया।


Orry: ओरी शराब केस में होटल मालिक का आया बड़ा बयान, कहा- ‘माता वैष्णों देवी की पवित्रता बनाए रखने के लिए…’

Trending Videos
Aamir Khan Heartfelt Hug for Ira Khan as she Sturuggles to hold back tears Fans Demand Privacy from Paparazzi
आमिर खान, आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद फैंस आयरा का समर्थन करते हुए मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। हालांकि, आयरा भावुक होने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
Rajshri Deshpande: सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी की भी दमदार नायिका, लेकिन…

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Heartfelt Hug for Ira Khan as she Sturuggles to hold back tears Fans Demand Privacy from Paparazzi
आमिर खान, आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

एक फैन ने लिखा, “उन्हें अकेला छोड़ दें। वह अपनी परेशानी से जूझ रही है और उसे ये सब कैमरे के सामने नहीं करना है थोड़ी दया दिखाएं।” एक अन्य यूजर ने कहा, “उनकी निजता क्यों नहीं हो सकती? सिर्फ इसलिए कि वह सेलेब्रिटी हैं? यह मत भूलें कि वह भी इंसान हैं।” कई और लोगों ने भी ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, “उन्हें शांति की जरूरत है, उन्हें अकेला छोड़ दें। इसमें टीआरपी नहीं है, धन्यवाद।” 

Aamir Khan Heartfelt Hug for Ira Khan as she Sturuggles to hold back tears Fans Demand Privacy from Paparazzi
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
मेंटल हेल्थ पर कई बार बात कर चुकी हैं आयरा
आयरा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिटनेस कोच नुपुर शिखरे के साथ शादी की है। इससे पहले भी वह अपनी मेंटल हेल्थ की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। उनकी इस ईमानदारी को देखते हुए कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें इस वक्त निजता और  

समर्थन की जरूरत है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Heartfelt Hug for Ira Khan as she Sturuggles to hold back tears Fans Demand Privacy from Paparazzi
गौरी-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गर्लफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में हैं आमिर खान

दूसरी ओर आमिर खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से रूबरू करवाया। दोनों एक दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। इससे पहले आमिर की शादी किरण राव और रीना दत्ता से हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed