{"_id":"67d8c582590524c84603397e","slug":"box-office-collection-report-monday-the-diplomat-chhaava-film-total-earnings-2025-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection Report: 'छावा' का रास्ता रोकने में नाकाम रही 'द डिप्लोमैट', मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Collection Report: 'छावा' का रास्ता रोकने में नाकाम रही 'द डिप्लोमैट', मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 18 Mar 2025 07:08 AM IST
सार
Box Office Collection Report: 'द डिप्लोमैट' बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का रास्ता रोकने में नाकाम रही है। जॉन अब्राहम की यह फिल्म मंडे टेस्ट में विक्की कौशल की फिल्म से काफी ज्यादा पीछे रही।
विज्ञापन
1 of 5
छावा, द डिप्लोमैट
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकी है। दमदार कहानी और निर्देशन के बावजूद इस फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर संतोषजनक कारोबार नहीं किया है। वहीं, 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?
'द डिप्लोमैट' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर रही। पहले दिन इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन फिल्म ने चार करोड़ 65 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, सोमवार को फिल्म ने महज एक करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 14.8 करोड़ रुपये हो गई है।
4 of 5
छावा का जलवा बरकरार
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
छावा
छावा टिकट टिकट खिड़की पर पांचवें हफ्ते में भी छाई हुई है। इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। यह विक्की कौशल की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। इससे पहले उरी उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
छावा
- फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर छावा की स्थिति मजबूत
छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टिकट खिड़की पर फिल्म की स्थिति अब भी मजबूत है। पांचवें हफ्ते में भी यह फिल्म शानदार कारोबार कर रही है। 32वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 565.3 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X