फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम के लिए रखी पार्टी, यह है वजह

Mon, 28 Aug 2023 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Aug 2023 12:55 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan hosts a get together for team Laal Singh Chaddha Know Details
करीना कपूर-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार वह 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। एक्टर की यह फिल्म रिलीज से पहले काफी ज्यादा चर्चा में थी, लेकिन रिलीज होने के बाद अपना जादू चलाने में नाकाम रही। फिल्म की असफलता के बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ब्रेक का एलान कर दिया। फिलहाल वह किसी ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में हैं, जिसके साथ वह वापसी कर सकें। इस बीच खबर आ रही है कि आमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी टीम के साथ गेट-टूगेदर पार्टी की है। 

Aamir Khan hosts a get together for team Laal Singh Chaddha Know Details
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को सिनेमाघरों में भले ही ज्यादा पसंद नहीं किया गया, लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छी सफलता मिली और यह फिल्म के लिए एक महत्वपूर्ण पल रहा। कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को सालभर होने के मौके पर एक्टर ने पूरी टीम के लिए पार्टी का आयोजन किया। बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' बीते वर्ष 11 अगस्त को रिलीज हुई थी।

Aamir Khan hosts a get together for team Laal Singh Chaddha Know Details
आमिर खान - फोटो : social media

बता दें कि एक तरफ थिएटर्स में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ज्यादा नहीं चली, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद तमाम लोगों ने इसकी तारीफ की। इस फिल्म में नागा चैतन्य भी अहम रोल में नजर आए। कुछ दिनों पहले नागा ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी थी। नागा चैतन्य ने आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा था कि आमिर ने जिस तरह से काम किया, उसमें काफी ईमानदारी थी। 
Thalapathy 68: 'दलपति 68' में विजय के डबल रोल के साथ लगा नए ट्विस्ट का तड़का! खुद से ही मुकाबला करेंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan hosts a get together for team Laal Singh Chaddha Know Details
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म के दौरान आमिर से काफी कुछ सीखा, इसलिए फिल्म में काम करने का कोई पछतावा नहीं है। चैतन्य ने यह भी कहा कि यह फिल्म नहीं चली यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उन्होंने पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से इस फिल्म में काम करके बहुत कुछ सीखा और यह बदलाव आमिर से जो कुछ सीखा उसी की वजह से है।
Shahrukh Khan: 'जवान' नहीं बल्कि इस वजह से SRK के मन्नत के बाहर हुआ था विरोध प्रदर्शन, यहां जानें असली वजह

विज्ञापन
Aamir Khan hosts a get together for team Laal Singh Chaddha Know Details
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नागा का मानना है कि 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने को वह फ्यूचर इनवेस्टमेंट की तरह मानते हैं। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा क्लासिक हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक है। इसमें आमिर के साथ करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी अहम रोल में हैं। क्रिटिक्स से इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले थे। हालांकि, सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच पाने में यह फिल्म नाकाम साबित रही। फिल्म की रिलीज के वक्त सोशल मीडिया पर चले 'बॉयकट' ट्रेंड का असर भी फिल्म पर पड़ा था।
R Madhavan: 'द वैक्सीन वॉर' देख एक साथ हंसने और रोने लगे आर माधवन, विवेक अग्निहोत्री को कहा- मास्टर स्टोरीटेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed