{"_id":"6785d7f3fe9ca7def60bd1e6","slug":"aamir-khan-is-my-friend-her-mother-is-my-mother-in-law-kiran-rao-spoke-about-her-relationship-after-divorce-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kiran Rao: 'आमिर मेरे अच्छे दोस्त और गुरु हैं', तलाक के बाद अपने रिश्ते को लेकर किरण राव ने कही दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kiran Rao: 'आमिर मेरे अच्छे दोस्त और गुरु हैं', तलाक के बाद अपने रिश्ते को लेकर किरण राव ने कही दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:51 AM IST
सार
आमिर खान और किरण राव के रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब किरण राव ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर अभी भी उनके अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था। तलाक होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। वे अपने बच्चे आजाद परवरिश मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में किरण ने आमिर खान से अलग होने के बाद भी अपने रिलेशन और कनेक्शन को लेकर कुछ बातें कही हैं।
2 of 5
आमिर खान और किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारी कभी लड़ाई नहीं हुई
फिल्मफेयर से बातचीत में किरण राव ने बताया कि हमारे बीच में सभी चीजें आसानी से हो गईं क्योंकि हम उस परिस्थिति में पहुंच गए थे कि हमें तलाक ले लेना चाहिए। हमने अपनी शादी को बचाने और सुधारने की बहुत समय तक कोशिश की। जब हमने तलाक भी लिया तो बहुत सोच समझकर लिया। हमारी कभी लड़ाई नहीं हुई। बस कुछ समय के लिए कुछ बहस जरूर हुई, हालांकि वो ऐसा कुछ नहीं था जो 12 घंटे से ज्यादा चला हो। जैसे कि हमारा अपने माता पिता से कुछ बातों को लेकर विवाद हो जाता है, ऐसा ही कुछ छोटी मोटी चीजें हमारे बीच हुई।
3 of 5
आमिर खान-किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
बच्चे को ध्यान में रखकर लिया फैसला
किरण राव ने कहा हम दोनों ये बात जानते थे कि हमारी शादी में अभी भी कुछ बचा है। हम हमारे बच्चे को ऐसे ही कहीं फेंक नहीं सकते थे। हमने अलग होने का फैसला सोच समझ कर लिया, हमने रस्सी काटी नहीं बल्कि उसे खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किरण राव, आजाद और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को दोस्त मानती हैं किरण
किरण ने कहा कि आमिर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, वे मेरे शिक्षक भी हैं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया, वो जो मेरे लिए थे, हमेशा रहेंगे। ऐसे दिन भी आते हैं जब वह मुझे गुस्सा दिलाते हैं। अंत में, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज के साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुशी-खुशी लिया तलाक
किरण राव ने कहा कि उन्होंने और आमिर ने खुशी-खुशी तलाक लिया। उन्होंने कहा, 'आमिर की मां अभी भी मेरी सास हैं, और उनके बच्चे जुनैद और ईरा मेरे अच्छे दोस्त हैं, मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।