{"_id":"6785ce3ef32f56d8bf0b1e7e","slug":"ram-kapoor-spoke-about-rakhi-sawant-has-no-godfather-said-industry-misuse-karna-chahte-the-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: राखी सावंत को लेकर बोले राम कपूर, बोले- 'उसका कोई गॉड फादर नहीं, इंडस्ट्री मिस यूज भी करना...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakhi Sawant: राखी सावंत को लेकर बोले राम कपूर, बोले- 'उसका कोई गॉड फादर नहीं, इंडस्ट्री मिस यूज भी करना...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:09 AM IST
सार
राम कपूर ने राखी सावंत को लेकर अपनी राय साझा किया है। उन्होंने कहा कि राखी जैसी भी हैं, उन्होंने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपना नाम बना लिया है। मुंबई में राखी का सी फेसिंग अपार्टमेंट है।
विज्ञापन
1 of 5
राम कपूर- राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राखी सावंत को लेकर मीडिया में अक्सर चर्चा होती ही रहती है। राम कपूर ने राखी को लेकर कहा कि राखी ने बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपना नाम बनाए रखा है। उन्होंने साल 2009 में जब अपना स्वयंवर होस्ट किया, तब राम कपूर को उनके बारे में पता चला।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना गॉड फादर के काम कर रही हैं राखी
राम कपूर ने राखी सावंत को लेकर कहा कि वे कई बार राखी के ओपिनियन को लेकर कई बार अलग सोचते हैं लेकिन वे उनकी इज्जत करते हैं क्योंकि उन्होंने बिना किसी कनेक्शन के इंडस्ट्री में अपना नाम बनाए रखा है।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने अपने दम पर बनाया नाम
राम कपूर ने कहा, आज पूरा देश राखी सावंत का नाम जानता है। उन्होंने कहा, "वह मुंबई में एक 3 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं, जहां मैं भी गया हूं, जो उनका अपना है। मैं राखी की बातों से सहमत नहीं हो सकता, लेकिन वो जो भी है, जो भी करती है, बात यह है कि वह अपने दम पर अपनी जिंदगी बनाने में कामयाब रही हैं और मैंने यह देखा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंडस्ट्री मिस यूज करना चाहती थी
राम कपूर ने कहा कि इंडस्ट्री उनका मिस यूज करना चाहती थी, बहुत सारे गंदे एक्सपीरियंस भी हैं उसके पास, लेकिन कोई गॉड फादर नहीं, कुछ भी नहीं। ये सब देखा है मैंने। राखी ने इन्हीं चीजों से सीखा भी है।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी को इस शो से जानते हैं राम कपूर
राम कपूर ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि वे राखी को राखी का स्वयंवर शो से जानते हैं। ये शो साल 2009 में आया था। राखी का स्वयंवर का विजेता टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा से इलेश परुजनवाला था। यह सीज़न 29 जून 2009 से 2 अगस्त 2009 तक प्रसारित किया गया था। फिनाले के दौरान राखी और इलेश की सगाई हुई और कुछ महीनों बाद वे अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।