Celebrities Become Content Creators: ये सेलिब्रिटीज बने कंटेंट क्रिएटर, किस तरह की करते हैं व्लॉगिंग, जानिए?
इन दिनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर का बड़ा क्रेज है, इनकी भी अपनी फैन फॉलोइंग है, साथ ही ये प्लेटफॉर्म अर्निंग का भी अच्छा सोर्स बन चुके हैं। ऐसे में कुछ सेलिब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं, वह भी नामी इंफ्लुएंसर की लिस्ट में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारती सिंह
भारती सिंह टीवी पर अपने कॉमिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई रियालिटी शो भी होस्ट करती हैं। साथ ही भारती अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वह इस चैनल पर अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है। भारती और हर्ष के इस व्लॉग चैनल नाम लाइफ ऑफ लिंबाचियास है। भारती इसमें हर दिन के छोटी-बड़ी बातों को शेयर करती है।
फराह खान
डायरेक्टर फराह खान भी अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं। फराह अपने मेहमानों के लिए खास तरह की डिशेज बनवाती हैं, उन्हें खिलाती हैं और दोस्तों से खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है।
अर्चना पूरन सिंह
हाल ही में फिल्म-टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी अपना व्लॉगिंग चैनल शुरू किया है। वह हफ्ते में एक बार ही इस पर अपनी फैमिली का लाइफस्टाइल वीडियो शेयर करती हैं। अर्चना का चैनल तो पहले दिन ही लॉन्च होने पर हैक हो गया था। बाद में उन्हें अपना यूट्यूब चैनल वापस मिला। अर्चना के व्लॉगिंग वीडियो को फैंस कम समय ही काफी पसंद करने लगे हैं।
आशीष विद्यार्थी
फिल्मों में विलेन के रोल करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी भी पिछले कुछ सालों में कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं। वह भी अपनी ट्रैवलिंग, फूड से जुड़ी वीडियो दर्शकों के साथ साझा करते हैं। आशीष के वीडियो को भी काफी लाइक किया जाता है, उनकी यूट्यूब पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो चुकी है।