{"_id":"6782419a2d7fca67e50cd9ef","slug":"actors-are-becoming-directors-and-producers-ajay-devgn-anshuman-jha-shahid-kapoor-rajkummar-rao-2025-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: अभिनय के अलावा अब इन क्षेत्रों में कमाल दिखाने को तैयार ये एक्टर्स, अजय देवगन भी हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actors: अभिनय के अलावा अब इन क्षेत्रों में कमाल दिखाने को तैयार ये एक्टर्स, अजय देवगन भी हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
सार
आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल अभिनय के अलावा निर्देशन और फिल्मों के निर्माण में अपना दमखम दिखाने वाले हैं। इस लिस्ट में कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के कलाकार अब केवल अभिनय तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि, ऑफ कैमरा भी अपने टैलेंट का दम दिखा रहे हैं। आज की इस खबर में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल अभिनय के अलावा निर्देशन और फिल्मों के निर्माण में अपना दमखम दिखाने वाले हैं। इस लिस्ट में कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं...
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
पिछले साल सिंघम अगेन में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाले अजय देवगन एक बार फिर अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म से अभिनेता निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं। यही नहीं, इस अनाम प्रोजेक्ट में वह अक्षय कुमार के साथ साझेदारी करेंगे। वहीं, बात करें अक्षय कुमार की तो अभिनेता का करियर पिछले कई वर्षों से डावांडोल ही चल रहा है।
3 of 5
वीर दास
- फोटो : इंस्टाग्राम @virdas
वीर दास
एक्टर और मशहूर कॉमेडियन वीर दास अब जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। वह अपनी आगामी फिल्म हैप्पी दास को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में इमरान खान मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म को इमरान खान के पिता आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे। बता दें कि दिल्ली बेली में वीर और इमरान की जोड़ी हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर अपनी आगामी फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता पहली बार प्रोडक्शन में कदम रख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का नाम त्रयी है। इस फिल्म अमीश त्रिपाठी के उपन्यास पर आधारित है। इसके लिए शाहिद नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @ rajkummar_rao
राजकुमार राव
'स्त्री 2 में' अपने अभिनय से दर्शकों के बीच तारीफें बटोरने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में वो कमाल नहीं दिखा सकें, जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी। हालांकि, राजकुमार राव अब प्रोडक्शन में हाथ आजमाने वाले हैं। इस फिल्म में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसकी शूटिंग इसी महीने से शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।