सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Laal Singh Chaddha: फिल्म को प्रमोट करने का आमिर खान-करीना कपूर ने निकाला नया तरीका, लोगों को दिया 'फेदर चैलेंज'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Kareena Kapoor found a new way to promote Laal Singh Chaddha film, gave feather challenge to the people
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर कई साल के बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट नजदीक आने की वजह से फिल्म को अलग-अलग तरीकों से प्रमोट किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना कहानी रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आमिर खान ने नया तरीका निकाला है।

Trending Videos
Aamir Khan Kareena Kapoor found a new way to promote Laal Singh Chaddha film, gave feather challenge to the people
आमिर खान, करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वीडियो में आमिर-करीना आए नजर

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर और करीना नए अंदाज में अपनी फिल्म को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, दोनों ने फेदर चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज के तहत लोगों को स्क्रीन पर दिख रहे पंख को फूंक मारनी है। जैसे ही फेदर उड़कर ऊपर उठता और बिखर जाता है तब आपका टास्क कंप्लीट हो जाता है। इस वीडियो में आमिर और करीना दोनों को साथ में टास्क को पूरा करते देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Kareena Kapoor found a new way to promote Laal Singh Chaddha film, gave feather challenge to the people
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
सबसे पहले आमिर पंख का उड़ाने की कोशिश करते हैं इसके बाद उनके पीछे बैठी करीना भी इस चैलेंज को को एक्सेप्ट कर लेती हैं और स्क्रीन पर दिख रहे पंख पर फूंकने लगती हैं। आखिर में पंख बिखर जाता है और दोनों का चैलेंज पूरा हो जाता है। वीडियो के बैकग्राउंड में कहानी गाने को भी सुना जा सकता है। 
Aamir Khan Kareena Kapoor found a new way to promote Laal Singh Chaddha film, gave feather challenge to the people
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : Instagram Fan Page
कई फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं नजर

आमिर खान और करीना कपूर एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इससे पहले वह राजकुमार हिरानी की फिल्म थ्री इडियट्स में काम कर चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। 3 इडियट्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 202 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। यह 200 करोड़ क्लब की पहली फिल्म थी। इसके अलावा फिल्म तलाश में भी दोनों एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। अब जल्द ही दोनों तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed