फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल देख स्टार कास्ट ने बदले बयान, जानें रिलीज से पहले और अब कितना अंतर

Sun, 14 Aug 2022 09:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 14 Aug 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Kareena Kapoor statements on Nepotism Boycott Trend before and after Laal Singh Chaddha release
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। लेकिन तब फिल्म की मुख्य कलाकार करीना कपूर खान को इस बायकॉट ट्रेंड से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में बायकॉट ट्रेंड पर बात करते हुए हेटर्स को करारा जवाब दिया था। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तब करीना कपूर खान के सुर बदल गए। उन्होंने फिल्म का बहिष्कार नहीं करने की अपील की। आइए पढ़ते हैं करीना कपूर खान के दोनों बयान। इसके अलावा जानते हैं कि आमिर खान ने फिल्म की रिलीज से पहले और रिलीज के बाद क्या कहा।

Aamir Khan Kareena Kapoor statements on Nepotism Boycott Trend before and after Laal Singh Chaddha release
करीना कपूर - फोटो : insta

रिलीज से पहले दिया जवाब
फिल्म की रिलीज से पहले करीना कपूर ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा था, 'अक्सर कुछ न कुछ होता रहता है, जिस वजह से एक्टर्स को कुछ न कुछ कहा जाता है, इसलिए मैं ट्विटर पर नहीं हूं'। अभिनेत्री ने कहा 'मुझे लगता है यह मेरे लिए नहीं है, बल्कि ये उन लोगों के लिए है जो अपनी भड़ास निकालना चाहते हैं'। इतना ही नहीं करीना ने 2020 में नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा था कि "जनता ने ही नेपोटिज्म को बनाया है। आप स्टार किड्स की फिल्में देखने जा रहे हो इसलिए वे फेमस हो रहे हैं। मत जाओ. आपके ऊपर कोई इन फिल्मों को देखने का दवाब नहीं डाल रहा है।"

Aamir Khan Kareena Kapoor statements on Nepotism Boycott Trend before and after Laal Singh Chaddha release
फिल्म लाल सिंह चड्ढा, करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिलीज के बाद बदले सुर
लेकिन पहले दिन का कलेक्शन देखने के बाद करीना के सुर बदल गए। उन्होंने ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह केवल लोगों का एक वर्ग है जो ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन सच में मुझे लगता है कि फिल्म को जो प्यार मिल रहा है वह बहुत अलग है। ये सिर्फ उन लोगों का एक वर्ग है जो शायद आपके सोशल मीडिया पर हैं, जो शायद 1% के बराबर हैं। लोगों को लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक खूबसूरत फिल्म है। करीना ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें और आमिर को एक साथ पर्दे पर देखें। उन्होंने कहा, 'कृपया इस फिल्म का बहिष्कार न करें, क्योंकि यह वास्तव में अच्छे सिनेमा का बहिष्कार करने जैसा है। करीब ढाई साल तक लगभग 250 लोगों ने इस फिल्म पर काम किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Kareena Kapoor statements on Nepotism Boycott Trend before and after Laal Singh Chaddha release
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

पीके के प्रमोशन के दौरान आमिर ने कहा था....
भारत में असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान और फिल्म पीके में देवी-देवताओं के कथित अपमान की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार 'लाल सिंह चड्ढा' को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। इन सब विवाद के बीच अब आमिर खान का एक और वीडियाे सामने आया है। सोशल मीडिया पर आमिर खान का पुराना वीडिया वायरल हो रहा है। यह वीडियो तब का है जब आमिर खान की फिल्म पीके का बहिष्कार करने की मांग की जा रही थी। अभिनेता ने 'बायकॉट पीके' पर बात करते हुए कहा था, “मुझे लगता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर आदमी को अपना विचार सामने रखना का अधिकार है। अगर किसी को फिल्म नहीं पसंद आ रही है तो उसे नहीं देखनी चाहिए।"

विज्ञापन
Aamir Khan Kareena Kapoor statements on Nepotism Boycott Trend before and after Laal Singh Chaddha release
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा की रिलीज से पहले बदले आमिर खान के सुर...
मीडिया ने जब आमिर खान से सोशल मीडिया पर चल रहे 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड  के बारे में सवाल किया तब अभिनेता ने कहा, बॉलीवुड का बहिष्कार करो...आमिर खान का बहिष्कार करो...लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो...मुझे भी दुख होता है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूं जो भारत को पसंद नहीं करते हैं ... और यह बिल्कुल असत्य है। मैं वास्तव में देश से प्यार करता हूं ... मैं ऐसा ही हूं। अगर कुछ लोगों को ऐसा लगता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है इसलिए कृपया मेरी फिल्मों का बहिष्कार न करें, कृपया मेरी फिल्में देखें।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed