सब्सक्राइब करें

Sitaare Zameen Par: सेंसर बोर्ड में अटकी 'सितारे जमीन पर', CBFC का सुझाव मानने को तैयार नहीं आमिर खान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

Sitaare Zameen Par Facing The CBFC Hurdle: अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस महीने रिलीज होने वाली है। मगर, सेंसर बोर्ड में अटकती दिख रही है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par faces delay as CBFC reportedly withholds clearance over two suggested cuts
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट नजदीक आ गई है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं। दर्शक भी उत्साहित होकर रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटक गई है। कहा जा रहा है कि आमिर की फिल्म पर सेंसर की कैंची चली है। सीबीएफसी ने फिल्म के दो सीन में कट का सुझाव दिया है, जिन्हें मानने को आमिर तैयार नहीं हैं।

Trending Videos
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par faces delay as CBFC reportedly withholds clearance over two suggested cuts
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

20 जून है फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। इसकी रिलीज डेट 20 जून है। मगर, रिलीज से पहले फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया है, बल्कि सर्टिफिकेट देने से पहले दो कट लगाने का सुझाव दिया है। वहीं, आमिर खान ने कोई भी सीन एडिट करने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par faces delay as CBFC reportedly withholds clearance over two suggested cuts
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions

आमिर खान सीन हटाने को तैयार नहीं
सेंसर बोर्ड और आमिर खान के बीच तनातनी में फिल्म की रिलीज डेट लेट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के लिए भेजा गया था। वहां से फिल्म में दो सीन में कट लगाने का सुझाव दिया गया। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'सीबीएफसी ने दो कट का सुझाव दिया है। वहीं, आमिर खान को लगता है कि फिल्म को इन कट्स के बिना ही पास कर दिया जाना चाहिए'।

 

Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par faces delay as CBFC reportedly withholds clearance over two suggested cuts
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_

आमिर खान ने दी ये दलील
आमिर खान का मानना है कि उन्होंने और निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने बहुत सोच-समझकर फिल्म बनाई है। कुछ सीन और संवाद, जब संदर्भ के साथ दर्शकों को दिखाए जाते हैं, तो वे उचित लगते हैं। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कौन से दो सीन हटाने का सुझाव दिया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Metro In Dino: अनुपम खेर ने की अनुराग बासु की तारीफ में पढ़े कसीदे, इन दिग्गजों से की निर्देशक की तुलना

विज्ञापन
Aamir Khan Movie Sitaare Zameen Par faces delay as CBFC reportedly withholds clearance over two suggested cuts
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सेंसर बोर्ड से फिल मुलाकात की योजना
फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाने के सेंसर के सुझाव को आमिर नहीं मान रहे, इसके कारण 'सितारे जमीन पर' को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। आमिर अब सोमवार को एक बार फिर सीबीएफसी जांच समिति से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। वे अपना नजरिया सामने रखेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed