सब्सक्राइब करें

Housefull 5 Day 9 Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी फिल्म, क्या वर्ल्डवाइड 200 कराेड़ रुपये हुए पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 14 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

Movie Housefull 5 Box Office Collection Day 9: मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से दर्शक ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं। यह बात फिल्म के लगातार कम हाेते कलेक्शन से पता चल रही है। जानिए, 9वें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar Starring Film Housefull 5 Box Office Collection Day 9
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और नामी स्टार कास्ट से सजी ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पांचवीं किश्त दर्शकों को हंसाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इसका कलेक्शन वीकएंड पर आकर भी नहीं बढ़ रहा है। जानिए, 9वें दिन में इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए हैं? 



 
Trending Videos
Akshay Kumar Starring Film Housefull 5 Box Office Collection Day 9
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

9वें दिन का कलेक्शन 
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 9वें दिन लगभग 6.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार यानी वीकएंड होने के बावजूद इसके कलेक्शन में उछाल नहीं है। शुक्रवार को भी इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। 






 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Starring Film Housefull 5 Box Office Collection Day 9
'हाउसफुल 5' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्ल्ड वाइड कमाए 200 करोड़ रुपये 
फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में अब तक 139.92 करोड़ रुपये है। मगर इस फिल्म के मेकर्स का दावा है कि वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 9वें दिन में आकर भी यह अपने बजट को वसूलने से काफी दूर खड़ी है। आने वाले दिनों में इसका क्या हाल होगा, यह देखना होगा।  

Akshay Kumar Starring Film Housefull 5 Box Office Collection Day 9
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रैंचाइजी का जादू पड़ गया फीका 
फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया था। लेकिन अब लगता है कि इस फ्रैंचाइज का जादू फीका पड़ने लगा है। यह बात ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन से साफ जाहिर होती है। इस फिल्म में तो ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े-बड़े सेट, सुंदर लोकेशन और दो एंडिंग्स का कॉन्सेप्ट भी रखा गया था। इतनी चीजें होने के बावजूद भी दर्शकों के दिलों में यह जगह नहीं बना सकी, क्योंकि कहानी कमजोर थी। इन दिनों इस फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोलिंग हो रही है। 
 
विज्ञापन
Akshay Kumar Starring Film Housefull 5 Box Office Collection Day 9
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मल्टीस्टारर है फिल्म की कास्ट  
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जाॅनी लीवर जैसे कई नामी कलाकार नजर आए हैं। अक्षय कुमार के कारण यह फिल्म कुछ हद तक दर्शक देख रहे हैं। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है, फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed