सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: 'पीके' की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी, अभिनेता बोले- सौभाग्य से फिल्म चल गई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 21 Mar 2025 10:37 PM IST
सार

Aamir Khan on PK: आमिर खान ने फिल्म 'पीके' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में साझा किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट से वह और राजकुमार हिरानी पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे।

विज्ञापन
Aamir Khan Opens Up About PK Says Not Completely Satisfied But Glad It Worked
पीके - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान ने अपनी 2014 की सुपरहिट फिल्म 'पीके' को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में जहान कपूर, श्रिया पिलगांवकर, सपन वर्मा और प्रशस्ति सिंह के साथ 'जस्ट टू फिल्मी' यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में आमिर ने खुलासा किया कि वह और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फिल्म के फाइनल वर्जन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। 


Sandeepa Dhar: ‘मुझे 21 साल की दिखने के लिए इंजेक्शन और सर्जरी की जरूरत…’, आखिर अभिनेत्री ने ऐसा क्यों कहा?

Trending Videos
Aamir Khan Opens Up About PK Says Not Completely Satisfied But Glad It Worked
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार लिखनी पड़ी स्क्रिप्ट

'पीके' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन आमिर का मानना है कि फिल्म के दूसरे हाफ में कुछ कमी रह गई थी। आमिर ने कहा कि 'पीके' का पहला ड्राफ्ट हॉलीवुड फिल्म 'इन्सेप्शन' से मिलता-जुलता था। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म को देखने के बाद राजकुमार हिरानी को लगा कि अगर 'पीके' उसी तरह आगे बढ़ी तो लोग इसकी तुलना 'इन्सेप्शन' से करेंगे। इस डर से उन्होंने स्क्रिप्ट के दूसरे हिस्से में बड़े बदलाव किए। 
Janhvi Kapoor: जान्वही कपूर के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट, जानिए इस साल कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Opens Up About PK Says Not Completely Satisfied But Glad It Worked
पीके - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
शुरुआत में कुछ ऐसी थी कहानी

आमिर ने कहा, "शुरुआत में फिल्म का मकसद जगत जननी (अनुष्का शर्मा का किरदार) की सोच को बदलना था, लेकिन 'इन्सेप्शन' के रिलीज होने के बाद हिरानी ने कहानी को कई बार दोबारा लिखा।"

Aamir Khan Opens Up About PK Says Not Completely Satisfied But Glad It Worked
पीके - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म लिखने के समय हुई काफी मुश्किल

आमिर ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म की दूसरे हाफ को बेहतर करने में उन्हें और राजकुमार हिरानी को काफी मुश्किल हुई। उन्होंने कहा, "हम चक्कर काटते रहे। बार-बार कोशिश की, लेकिन आखिरकार हमें लगा कि इसे इससे बेहतर नहीं किया जा सकता।" आमिर और हिरानी दोनों को लगता है कि फाइनल कट में कुछ कमी रह गई। इसके पीछे 'इन्सेप्शन' के अलावा 'ओह माय गॉड' फिल्म का असर भी था, क्योंकि इन दोनों फिल्मों में कुछ थीम्स 'पीके' से मिलती-जुलते थे। इस वजह से राजकुमार हिरानी ने कहानी को नया मोड़ दिया।

विज्ञापन
Aamir Khan Opens Up About PK Says Not Completely Satisfied But Glad It Worked
पीके - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे आमिर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान भी थीं। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म की असफलता के बाद आमिर ने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, अब वह जल्द ही सितारे जमीं पर नाम की फिल्म से फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed