फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आमची मुंबई' से भाग रहे फिल्म कलाकार, अक्षय के बाद अब आमिर की भी विदेश में 'भारत' खोजने की तैयारी

Sat, 25 Jul 2020 01:42 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 25 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
aamir khan planning to film laal singh chaddha shoot in foreign
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के कोने कोने से आकर मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रोजगार तलाशने में जुटे रहने वालों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। 65 साल के ऊपर के कलाकार यहां काम नहीं कर सकते। हर दूसरे दिन यहां किसी न किसी मसले को लेकर ट्विटर वॉर छिड़ जाता है और कोरोना को रोकने के लिए लोग अब भी यहां चौकन्ने हैं नहीं। नतीजा, बड़े फिल्म निर्माता अब मुंबई से दूर जा रहे हैं, छोटा मोटा दूर भी नहीं, सीधे सात समंदर पार वाला दूर। अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम के बारे में अमर उजाला आपको बता ही चुका है। अब बारी आमिर खान ही है। देश की राजनीतिक हलचलों पर बनने वाली उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी विदेश में होने की खबरें हैं। 

aamir khan planning to film laal singh chaddha shoot in foreign
लाल सिंह चड्ढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान प्रोडक्शंस से तो खैर वैसे भी बिना उनकी किसी फिल्म के प्रचार के या किसी और बात के लिए बात करना मुश्किल है। और, लाल सिंह चड्ढा को लेकर तो ऊपर से और तमाम सारी गोपनीयताएं बरती जा रही हैं। मुंबई में शनिवार की सुबह से चर्चा है कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा को बना रही आमिर खान की टीम ने इस फिल्म में काम कर रहे कलाकारों और कर्मचारियों से उनके पासपोर्ट के विवरण मांगे हैं। अनाधिकारिक सूत्र बताते हैं कि आमिर खान की मंशा इस फिल्म की शूटिंग सितंबर के महीने से शुरू होने की संभावना है।

aamir khan planning to film laal singh chaddha shoot in foreign
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान अपनी इस फिल्म की लगभग 70 फीसदी शूटिंग देश के अलग-अलग शहरों में पूरी कर चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फैसला लिया है कि अब वह अपनी इस फिल्म की बाकी बची शूटिंग को यूरोपियाई देशों में पूरी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि फिलहाल निर्माता कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। वह देखना चाहते हैं कि आगामी 14 अगस्त को वैक्सीन आती है या नहीं। इसके बाद वह सितंबर में यूरोप के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan planning to film laal singh chaddha shoot in foreign
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान की कंपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की टिकटों की उपलब्धता देख रही है। यह भी तय किया जाना बाकी है कि लोग सामान्य हवाई यात्रा करेंगे या फिर इसके लिए चार्टर्ड प्लेन की आवश्यकता होगी। कोरोना की वजह से इस समय मुंबई के हालात बहुत खराब हैं इसलिए आमिर खान भी अपने परिवार के साथ मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित पंचगनी में रह रहे हैं। हालांकि, वहां से वह लगातार निर्माताओं से जुड़े हुए हैं और उनसे सलाह मशविरा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
aamir khan planning to film laal singh chaddha shoot in foreign
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह फिल्म हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रिमेक है। इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आमिर की तरह अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपनी आने वाली फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग मुंबई के बजाय इंग्लैंड में करने का फैसला किया है। उनकी भी मुंबई से लंदन उड़ान भरने की पूरी तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed