{"_id":"5c1de574bdec2256f74c444a","slug":"aamir-khan-pulls-a-huge-crowd-in-china-forcing-them-to-cancel-promotions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान को देखने के लिए चीनी यूनिवर्सिटी में उमड़ी फैंस की भारी भीड़, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान को देखने के लिए चीनी यूनिवर्सिटी में उमड़ी फैंस की भारी भीड़, रद्द करना पड़ा कार्यक्रम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
thugs of hindostan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी इंटरनेशनल फैंस की बात आती है तो आमिर खान का नाम सबसे पहले आता है। आमिर खान की लगभग सभी फिल्में वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन करती है। अब आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 28 दिसंबर को चीन में रिलीज होने जा रही है। आमिर फिल्म के प्रमोशन के लिए वहां 10 दिनों तक रोड शो करने वाले हैं।
2 of 5
Aamir khan
खासतौर पर चीन में आमिर की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है और चीन में उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। कई बार आमिर कान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। हाल ही में अभिनेता को विश्वविद्यालय में अपनी अगली फिल्म का प्रचार रद्द करना पड़ा।
3 of 5
aamir khan
दरअसल चीन में अपने हालिया प्रचार के दौरान, आमिर खान को चीनी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन वहां प्रशंसकों की भारी भीड़ अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के लिए पहुंच गई, जिससे अधिकारियों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया और स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aamir khan
आमिर को गुआंगजो विश्वविद्यालय में चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जिसमें करीब 400 लोगों को समायोजित करने का प्लान था लेकिन जैसी ही शहर में ये खबर फैली कि आमिर खान गुआंगजो विश्वविद्यालय में आने वाले हैं तो फैंस उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। 400 लोगों का छोटा सा ऑडिटोरियम जल्द ही 3000 से अधिक लोगों से भर गया।
विज्ञापन
5 of 5
aamir khan
फिर क्या था अधिकारियों को आमिर खान का ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस समारोह के बाद, अभिनेता के प्रचार के लिए चीनी अधिकारियों ने इस तरह की परिस्थितियों से बचने के लिए आमिर खान की सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी। बता दें आमिर की पुरानी कुछ फिल्में जैसे 'दंगल', 'पीके' और 'थ्री इडियट्स' ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।