फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका के रिसेप्शन में 64 साल की रेखा ने लूट ली सारी लाइमलाइट, दीपिका भी लगीं कयामत

Sat, 22 Dec 2018 12:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Dec 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
Fashion Ka Passion Priyanka Chopra Nick Jonas reception Deepika Padukone Rekha steal the limelight
deepika priyanka rekha - फोटो : Instagram

'फैशन का पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन की। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से स्टार ने सबसे ज्यादा अपनी ड्रेस की वजह से सुर्खियां बटोरी। 

Fashion Ka Passion Priyanka Chopra Nick Jonas reception Deepika Padukone Rekha steal the limelight
priyanka nick reception - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में सेलिब्रिटीज के लिए ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा रेखा और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी पहुंची थीं। सभी ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी थी। अपने रिसेप्शन पर देसी गर्ल ने ऑफ व्हाइट और पिंक कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था तो वहीं निक कोट-पैंट पहने हुए थे। इस शानदार रिसेप्शन में दोनों काफी अच्छे लग रहे थे।

Fashion Ka Passion Priyanka Chopra Nick Jonas reception Deepika Padukone Rekha steal the limelight
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram

अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। दीपवीर ने इस पार्टी में एक दूसरे से मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए थे जिसमें कूल नजर आ रहे थे। दीपिका ने ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं रणवीर उसी रंग की शेरवानी पहने हुए थे। दीपिका ने गले में ग्रीन कलर के चोकर के साथ ओपन हेयर किए थे जो उनके लुक पर काफी सूट कर रहे थे। वहीं रणवीर पर गॉगल्स काफी जंच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion Ka Passion Priyanka Chopra Nick Jonas reception Deepika Padukone Rekha steal the limelight
rekha and hema malini - फोटो : Instagram

प्रियंका और निक के रिसेप्शन में चार चांद लगाने एवरग्रीन ब्यूटी रेखा भी पहुंचीं। रेखा ने इस खास दिन पर हमेशा की तरह कांजीवरम पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी। गले में भारी हार और मांगटीका उन पर काफी जंच रहा था। रेखा के अलावा बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी कुछ कम कहर नहीं ढा रही थीं। हेमा मालिनी नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह किसी कयामत से कम नहीं लग रही थीं।

विज्ञापन
Fashion Ka Passion Priyanka Chopra Nick Jonas reception Deepika Padukone Rekha steal the limelight
anushka and kangana - फोटो : Instagram

जहां एक ओर दीपिका, रेखा और हेमा मालिनी गजब की सुंदर लग रही थीं तो वहीं अनुष्का शर्मा भी शानदार साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में पहुंचीं। अनुष्का ने सी-ग्रीन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ टाइट पोनी और चोकर पहना हुआ था। वहीं प्रियंका की करीबी दोस्त कंगना रनौत भी इस पार्टी की शान बनीं। कंगना मस्टर्ड और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुई थीं। गले में चोकर और बन उन पर काफी जंच रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed