फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर-सलमान तो छोड़िए टाइगर श्रॉफ को भी मात नहीं दे पाए शाहरुख, 'जीरो' ने कमाए इतने करोड़

Sat, 22 Dec 2018 11:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 22 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
zero movie day 1 box office collection and top openings 2018
zero - फोटो : instagram

शाहरुख खान की पिछली फिल्मों ने दर्शकों को बेहद निराश किया, जिसके बाद निगाहें जीरो पर टिकी हुई हैं।डायरेक्टर आनंद एल राय आम तौर पर छोटे बजट की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के किरदार यूपी के छोटे शहरों के इर्द गिर्द घूमते हैं और दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। इस बार आनंद एल राय ने शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया, जिसमें वो मेरठ के रहने वाले एक बौने का किरदार निभा रहे हैं।

zero movie day 1 box office collection and top openings 2018
zero - फोटो : amar ujala

शाहरुख के इस किरदार के लिए वीएफएक्स पर बेहद काम किया गया। इस वजह से फिल्म का बजट बढ़ गया है। ट्रेड एनालिस्ट के रिएक्शन की बात करें तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यही नहीं फिल्म की कहानी को लेकर आलोचना भी हो रही है। फिल्म क्रिटिक्स के रिएक्शन के बाद कलेक्शन पर नजर डालें तो जीरो को वैसी ओपनिंग नहीं मिली जिस तरह शाहरुख खान की फिल्में जानी जाती हैं।

zero movie day 1 box office collection and top openings 2018
zero - फोटो : amar ujala

जीरो ने पहले दिन 20 करोड़ का ही बिजनेस किया है, हालांकि वीकेंड में इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। साल की बेस्ट ओपनिंग की बात करें तो इस मामले में आमिर और अमिताभ की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने बाजी मारी है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, हालांकि फिल्म स्टोरी को लेकर इसे भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और अगले ही दिन ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
zero movie day 1 box office collection and top openings 2018
Zero - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान कुल 4700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 65 फीसदी रही। इसकी एक वजह ये भी थी कि फिल्म 8 नवंबर को दिवाली की छुट्टी पर रिलीज हुई थी। वहीं दूसरे नंबर पर बागी 2 को पहले दिन 57.5 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली। बागी कुल 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। इस तरह शाहरुख की जीरो टाइगर श्रॉफ की बागी 2 से भी पीछे है।

विज्ञापन
zero movie day 1 box office collection and top openings 2018
thugs of hindostan - फोटो : instagram
टॉप 10 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट
1.ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 65% (4700 स्क्रीन्स)
2.बागी 2- 57.5% (3500 स्क्रीन्स)
3.संजू- 55% (4200 स्क्रीन्स)
4.गोल्ड- 52.5% (3050 स्क्रीन्स)
5.रेस 3- 50% (4300 स्क्रीन्स)
6.सत्यमेव जयते- 45% (2550 स्क्रीन्स)
7.पद्मावत- 42.5% (3750 स्क्रीन्स)
8.2.0- 37.5% (4150 स्क्रीन्स)
9.वीरे दी वेडिंग- 35% (2200 स्क्रीन्स)
10.जीरो- 30% (4450 स्क्रीन्स)    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed